फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम उम्र में ही दुनिया छोड़ चली थीं ये 5 साउथ फिल्म एक्ट्रेस, इस प्रेमी जोड़े ने एक साथ निगला था जहर

Mon, 16 Jul 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
divya bharti
टॉलीवुड की फिल्में बॉलीवुड से कम नहीं हैं यहां तक कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साउथ की फिल्मों का ही रीमेक बनाने का चलन हो चुका है। ऐसे में साउथ की एक्ट्रेस को भी बॉलीवुड में आने का मौका मिल रहा है। कई बॉलीवुड फिल्में हैं जो साउथ फिल्मों का रीमेक हैं और जिनमें साउथ की एक्ट्रेस भी हैं। लेकिन यहां बात करेंगे उन 5 एक्ट्रेस की जो कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गईं..
विज्ञापन

2 of 6
tollywood
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे तेलुगू एक्ट्रेस प्रत्यूषा की जिन्होंने साल 2002 में केवल 20 साल की उम्र में ही सुसाइड कर ली थी। वह अपने बचपन के प्यार सिद्धार्थ रेड्डी संग रिलेशनशिप में थीं। ऐसे में दोनों ने ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया। जहर पीकर प्रत्यूषा तो मर गई लेकिन सिद्धार्थ बच गए। दरअसल, सिद्धार्थ के घरवालें इस शादी के खिलाफ थे। 
विज्ञापन

3 of 6
South Actress
आरती अग्रवाल एक भारतीय-अमेरिकन एक्ट्रेस थीं। वह तेलुगू सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। बता दें कि 31 साल की उम्र में उनकी कॉर्डियक अटैक से मौत हो गई थी।  

4 of 6
South Actress
स्मिता सिल्क साउथ की फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। बता दें कि 35 साल की उम्र में ही साल 1996 में उन्होंने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। 
विज्ञापन

5 of 6
South Actress
पॉपुलर फिल्म सूर्यवंशम में लीड एक्ट्रेस का किरदार कर चुकीं एक्ट्रेस सौंदर्य की 27 साल की उम्र में साल 2004 में बेंगलुरू के पास प्लेन क्रेश में मौत हो गई थी। बता दें कि वह भारतीय जनता पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी के उम्मीदवार का आने वाले चुनावों के लिए प्रचार करने करीमनगर जा रही थीं। इतना ही नहीं इस दौरान वह पेट से भी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिव्या भारती
आखिर में बात करेंगे टॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती की। दिव्या भारती की मौत का दुख आज भी उनके चाहने वालों को बहुत हैं। उन्होंने साउथ की फिल्मों में 13 साल की उम्र से ही डेब्यू कर लिया था। साल 1993 में केवल 19 साल की उम्र में आधीरात को अपार्टमेंट की बिल्डिंग से नीचे गिरने पर उनकी मौत हो गई थी। लेकिन आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या थी या मर्डर या फिर अचानक होने वाला हादसा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें