फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' ने 'हर मैदान किया फतेह', बनी साल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म

Mon, 16 Jul 2018 02:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sanju
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' ने 17 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया हुआ है । 'संजू' ने अब तक कई रिकॉर्ड बना लिए हैं । फिल्म के डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें तो 'संजू' ने 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है ।
विज्ञापन

2 of 6
sanju
वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में तो 'संजू' ने सिर्फ 15 दिन में ही 500 करोड़ रुपए कमा लिए हैं । फिल्म को बनाने में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत आई थी और फिल्म ने 500 करोड़ रुपए कमाकर इतिहास रच दिया है ।



 
विज्ञापन

3 of 6
sanju
इसी के साथ 'संजू' ने दुनियाभर में साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है । ये बॉलीवुड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है । बता दें कि संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' ने 25 दिन में 262.63 करोड़ रुपए कमाए थे।



 

4 of 6
sanju
वहीं 'पद्मावत' का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 499 करोड़ रुपए रहा । 'संजू' ने 500 करोड़ रुपए 15 दिन में ही कमा लिए । कलेक्शन के लिहाज से 'संजू' उनके करियर की सबसे कामयाब फिल्म रही है । इससे पहले उनकी 'ये जवानी है दीवानी' (2013) का लाइफटाइम कलेक्शन 112.14 करोड़ था ।



 
विज्ञापन

5 of 6
sanju
'ऐ दिल है मुश्किल' (2016) का कलेक्शन 112.14 करोड़ था। वहीं बर्फी ने कुल कमाई 106.11 करोड़ रुपए की थी। 'संजू' की ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए जुलाई के शुरुआती दो हफ्तों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं की गई है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sanju
6 जुलाई को हॉलीवुड की बिगबजट फिल्म ‘एंट मैन एंड द वैस्प’ रिलीज होनी थी, लेकिन उसे भी टाल दिया गया। इस फिल्म को अब 13 जुलाई को ‘सूरमा’ के साथ रिलीज किया गया। अब रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' की शूटिंग कर रहे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें