फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ इंडियन सिनेमा के टॉप 10 मिथक, इनसे आपका भी पड़ा होगा पाला

Mon, 11 Sep 2017 10:10 PM IST
amarujala.com; Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 11
File Pic - फोटो : File Pic
आप साउथ इंडियन फिल्मों के शौकीन हैं। आप साउथ इंडियन फिल्मों की खबरों को फॉलो करते हैं। पर आपने कुछ ऐसी भी बातें सुनी होंगी, जिसपर आपको भरोसा करना मुश्किल हुआ होगा, पर साउथ इंडियन फिल्म के बारे में बात है, ये सोचकर आप भरोसा कर लेते होंगे। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 10 बातों के बारे में, जिनसे आपका भी पाला कभी न कभी पड़ा ही होगा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
File Pic - फोटो : File Pic
साउथ के सभी हीरो की मूछे होती हैं: ये पूरी तरह से सच नहीं है। काफी हीरो ऐसे हैं, जो बिना मूछों के भी इंडस्ट्री पर धाक जमाए हुए हैं। ऐसे ही एक्टर्स में महेश बाबू, सुकुमार जैसों का नाम है। 
विज्ञापन

3 of 11
File Pic
सभी हीरोइन का वजन ज्यादा होता है: साउथ इंडियन फिल्मों के बारे में ये भी एक मिथ है कि सभी हीरोइनों का वजन ज्यादा होता है। इन फिल्मों में हीरोइने साइज जीरो नहीं होती। पर श्रिया सरन, इलियाना डी-क्रूज जैसी हीरोइनें भी तो इसी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।

4 of 11
Vikram
साउथ इंडियन फिल्में सिर्फ मद्रासी फिल्में होती हैं: आपको भी लगता होगा कि साउथ इंडियन फिल्में सिर्फ तमिल फिल्में होती हैं। नहीं जनाब, साउथ की फिल्में सिर्फ तमिल फिल्में नहीं होती। बल्कि तेलुगु, कन्नड और मलयालम फिल्में भी साउथ में ही बनती हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
File Pic
साउथ की इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच नहीं होता: जनाब, सभी फिल्म इंडस्ट्री के कामकाज ऐसे ही होते हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
Trisha
सिर्फ 1,2,3 कहने से काम नहीं चलता: जी हां, अगर आपको साउथ इंडियन लैंग्वुएज नहीं आती, तो भी आप वहां की इंडस्ट्री में काम कर सकते हैं। पर शर्त होती है कि जल्द ही आप स्थानीय भाषा-बोली में रंग जाएं। साथ ही आपको टूटी-फूटी ही सही, रिकॉर्डिंग के समय अपनी ही आवाज का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि इसके बावजूद आवाज और होठों के चलने में थोड़ा बहुत अंतर तो आ ही जाता है। 
विज्ञापन

7 of 11
Pranitha
साउथ की फिल्मों में सभी स्थानीय भाषा ही कैसे बोलते हैं: फिल्मों में रिक्शा वाला भी साउथ की ही लैंग्वुएज बोलते हैं। फिल्म चाहे लंदन में शूट हुई हो या बुडापोस्ट में। मुंबई की शूटिंग हो या दिल्ली की। 
 

8 of 11
Rajnikanth
येन्ना रस्कला: ये सही शब्द नहीं है। सभी को लगता है कि यही सही शब्द है। पर सच नहीं है। येन्ना रस्कल या येन्नडा रस्कल सही शब्द है, न कि येन्ना रस्कला।

9 of 11
Rajnikanth, Kamal Haasan, Vijay
साउथ की इंडस्ट्री एक्सपेरिमेंटल है: ये सच नहीं है। वहां भी सभी तरह की फिल्में बनती हैं। खासकर मसाला फिल्में। फिल्मों के सब्जेक्ट के मामले में ये बॉलीवुड से अलग नहीं है।

10 of 11
सैफ अली खान
साउथ में हिंदी की फिल्में नहीं चलती: ये सच तो है, पर पूरी तरह से नहीं। बॉलीवुड फिल्में साउथ में भी रिलीज होती हैं। बड़े शहरों में नॉर्थ इंडियन लोग ऐसी फिल्में जमकर देखते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
RajniKanth
रजनीकांत ही भगवान है: ये तो वाकई सच है। रजनीकांत के चाहने वाले जापान में भी हैं। वहां भी तमिल फिल्में देखने वाले लोग उन्हें 'भगवान' ही मानते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें