बॉलीवुड में हर किस्म की फिल्मों पर काम किया जाता रहा है जिसमें एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, ड्रामा, हॉरर, रोमांटिक और सस्पेंसिव फिल्में शामिल हैं। हिंदी सिनेमा में अलग-अलग बीट की फिल्मों का अपना अलग महत्व है। इन दिनों वेब सीरीज का चलन बढ़ा है। बीते सालों में कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा है। यहां बात करेंगे उन 10 सस्पेंसिव फिल्मों और वेब सीरीज की जो एक बार देखने के बाद आपको अंत तक देखने के लिए मजबूर कर देंगी।
क्रिमिनल जस्टिस
इसके दो भाग डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध हैं। पहले भाग में विक्रांत मैसी एक लड़की के घर जाते हैं और उसी रात लड़की का मर्डर हो जाता है। हत्या और रेप के आरोप में विक्रांत यानी आदित्य को पुलिस पकड़कर ले जाती है। क्या आदित्य को इंसाफ मिलेगा और उस रात किसने लड़की की हत्या की ये जानना चाहते हैं तो ये सीरीज आपके वीकेंड को खास बना सकती है। इस सीरीज की खास बात है पंकज त्रिपाठी का इसमें वकील बनना।