ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
6. ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा
निर्देशक अयान मुखर्जी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई और अब तक वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर चुकी है। देश में ऑनलाइन टिकटों की बिक्री के मामले में ये ‘कश्मीर फाइल्स’ से पीछे रही। यानी कि फिल्म की टिकटों के रेट ज्यादा रहे। तभी इस फिल्म ने कम टिकटें बेचकर भी ‘कश्मीर फाइल्स’ से ज्यादा कमाई की। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, मौनी राय और नागार्जुन जैसे सितारों ने फिल्म में काम किया है। थिएटर के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी खूब देखी जा रही है।