हिंदी फिल्में बिना गानों के पूरी नहीं होती। 2017 में कई गाने ऐसे रहे जो लोगों के सिर चढ़कर बोले। हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2017 में सबसे ज्यादा पसंद किए गए 10 गाने। आगे की स्लाइड्स में देखिए ऐसे ही गानों की लिस्ट।
विज्ञापन
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' का गाना 'लैला मैं लैला' इंटरनेट पर धूम मचाने वाले गानों की लिस्ट में पहले नंबर पर है। आप भी देखिए सनी लियोन पर फिल्माया गया ये चार्टबस्टर सॉन्ग
विज्ञापन
इरफान खान और सबा कमर की फिल्म 'हिंदी मीडियम' का पहला गाना ‘सूट सूट करदा’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर है। इस गाने में इरफान और सबा काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं।
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का गाना बारिश रिलीज कर दिया गया है। ऐश किंग और शाशा तिरुपति की आवाज में यह गाना एक लव सॉन्ग है।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की फिल्म 'राब्ता' के टाइटल ट्रैक में दीपिका के ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। 'राब्ता' फिल्म का यह टाइटल ट्रैक सैफ अली खान की फिल्म 'एजेंट विनोद' के सॉफ्ट रोमांटिक गाने ‘राब्ता’ का रीक्रिएटेड वर्जन है।
विज्ञापन
आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का गाना 'हमसफर' छठे नंबर पर है। इस गाने को अखिल सचदेवा ने लिखने के साथ अपनी सुरीली आवाज में गाया भी है।
विज्ञापन
अब्बास-मस्तान निर्देशित फिल्म 'मशीन' का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' रीमेक सॉन्ग है। गाने के ओरिजनल वर्जन को उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था, वहीं रीमेक को उदित नारायण और नेहा कक्कड़ ने गाया है।
फिल्मी अंदाज में फिल्मी पर्दे पर प्यार। जी हां, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का अंदाज कुछ ऐसा ही है। बोल हैं ‘तम्मा तम्मा’। 90 के दशक के इस बेहतरीन सॉन्ग को रीक्रिएट किया गया।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के सॉन्ग 'घूमर' इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। गाने में भारी लहंगे और खूबसूरत गहनों से सजी पद्मावती यानी दीपिका पादुकोण डांस करती नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का पहला गाना ‘स्वैग से स्वागत’ लिस्ट में पहले नंबर पर है जो आते ही इंटरनेट पर छा गया। वीडियो में सलमान और कैटरीना काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। कैटरीना और सलमान दोनों ने ही इसमें ग्रे यूनिफॉर्म पहन कर शानदार लोकेशन्स पर डांस किया है।