छोटे नवाब के भी छोटे नवाब यानि कि तैमूर अली खान के बर्थडे के केवल तीन दिन ही बचे हैं। ऐसे में सैफ और करीना अपने बेटे के साथ पटौदी पैलेस के लिए निकल पड़े हैं...चलिए जानते हैं क्या हो रही हैं खास तैयारियां...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Saifina and Taimur
बता दें कि आने वाली 20 दिसंबर को तैमूर अली खान का पहला बर्थडे है और इसकी तैयारियों के लिए सैफ और करीना पटौदी पैलेस के लिए निकल पड़े हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। तैमूर पापा सैफ की गोद में सोए हुए थे लेकिन सैफ ने उन्हें मीडिया को बाय कहने को जगाया।
विज्ञापन
3 of 5
Saifina and Taimur
वहीं, करीना भी ब्लू डेनिम और ब्राउन ब्लेजर में दिखीं। बता दें कि करीना की सास शर्मिला टैगोर ने करीना के साथ मिलकर पहले ही तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की सारी तैयारियां कर ली हैं। लेकिन तैमूर की मौसी यानि की करिश्मा कपूर इस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो पाएंगी।
4 of 5
Saifina and Taimur
बता दें कि सैफ को अक्टूबर 2011 में पटौदी पैलेस का 10वां नवाब बनाया गया था। लेकिन सैफ ने ये जिम्मेदारी 2014 से संभाली। वहीं, सैफ के हाथ में पैलेस की बागडोर आने के बाद शर्मिला और करीना ने पैलेस के 10 कमरों को रिफर्निश करवाया। सैफ और करीना ने अपनी शादी की दूसरी एनीवर्सरी भी यहीं सेलिब्रेट की थी।
सैफ और करीना की शादी 2012 में पटौदी पैलेस में बड़े धूमधाम से हुई थी। बता दें कि 20 दिसंबर 2016 को करीना ने तैमूर को जन्म दिया। इससे पहले सैफ ने एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी जिससे उन्हें दो बच्चे भी हुए जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है।