फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Debut 2023: अदिति राव बनीं पहली छमाही की स्टार नंबर वन, बाकी नौ स्थानों पर इन फिल्म सितारों का कब्जा

Thu, 13 Jul 2023 01:27 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
ओटीटी डेब्यू टॉप 10 सेलेब्स - फोटो : amar ujala
पिछले महीने डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'रफूचक्कर' के जरिए अभिनेता मनीष पॉल और 'कफस' के जरिए अभिनेत्री प्रीति झंगियानी का ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू हुआ है। साल के पहले छह महीनों में इनके अलावा हिंदी सिनेमा में काम करते रहे कई दिग्गज सितारों ने भी ओटीटी पर डेब्यू किया है। एक नजर इन सितारों के ओटीटी डेब्यू पर और दर्शकों से इनके किरदारो को मिली प्रतिक्रिया पर..
विज्ञापन

2 of 11
वेंकटेश दग्गुबाती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10. वेंकटेश दग्गुबाती

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'राणा नायडू' के जरिए साउथ सिनेमा के स्टार वेंकटेश दग्गुबाती ने ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया। इस सीरीज में वेंकटेश दग्गुबाती ने नागा नायडू की भूमिका निभाई थी। पहली बार इस सीरीज में चाचा भतीजे की जुगलबंदी नजर आई थी। राणा दग्गुबाती, वेंकेश दग्गुबाती के रिश्ते में भतीजे हैं। चाचा भतीजे इस सीरीज में बाप बेटे बने हैं। हिंदी पट्टी में वेंकटेश की पहचान फिल्म 'अनाड़ी' के जरिए रही है। लेकिन इस सीरीज के जरिए वेंकटेश दग्गुबाती ने दर्शको को निराश ही किया। सेक्स, हिंसा और गालियों से भरपूर ये सीरीज अमेरिकन सीरीज 'रे  डोनोवन' की रीमेक है। वह लोकप्रियता के मामले में 10वें नंबर ही पहुंच सके।

इसे भी पढ़ें- BB OTT2: सलमान खान के शो में इस यूट्यूबर की होगी ग्रैंड एंट्री, दी सिस्टम हैंग करने की चेतावनी

विज्ञापन

3 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

09. शाहिद कपूर

ओटीटी डेब्यू में नौवें नंबर पर रहे अभिनेता शाहिद कपूर ने 'फर्जी' वेब सीरीज से ओटीटी की दुनिया में डेब्यू किया। इस सीरीज में शाहिद कपूर ने सनी की भूमिका निभाई है जो अपने नाना के पुराने प्रिंटिंग क्रांति के ठप हो रहे बिजनेस में मदद करता है। इस दौरान उसे अहसास होता है कि वह फर्जी नोट डिजाइन कर सकता है। इस सीरीज में शाहिद कपूर को खूब चमकाने की कोशिश की गई लेकिन वाहवाही विजय सेतुपति  लूट गए। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 फरवरी 2023 को स्ट्रीम हुई थी। शाहिद कपूर की एक ओटीटी फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ भी इस दौरान रिलीज हुई लेकिन उसमें भी उनका ‘कबीर सिंह’ जैसा अभिनय लोगों को पसंद नहीं आया।

4 of 11
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

08. आदित्य रॉय कपूर

वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के जरिए अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने ओटीटी प्लेटफार्म डेब्यू किया है। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर ने पूर्व नौसेना अधिकारी शान सेनगुप्ता की भूमिका निभाई है। शान सेन गुप्ता के निशाने पर शैलेंद्र रूंगटा का खतरनाक गिरोह है, जो अवैध हथियारों की डीलिंग करता है। मूल सीरीज में इसी किरदार को टॉम हिडलस्टन ने निभाया है, उनके अभिनय के पैमाने अगर आदित्य रॉय कपूर का किरदार देखे तो उनका अभिनय काफी कमजोर लगता है। उनकी टॉप 10 में एंट्री भी बहुत मुश्किल रही है।

विज्ञापन

5 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

07. सोनाक्षी सिन्हा

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी जोया अख्तर और रीमा कागती की वेब सीरीज 'दहाड़' के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू कर चुकी हैं। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा ने महिला पुलिसकर्मी अंजलि भाटी की भूमिका निभाई है, जो एक साइको किलर का पीछा कर रही है। माना जा रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा के ढलते करियर के लिए यह सीरीज उनके लिए संजीवनी साबित हो सकता है,  लेकिन उनका किरदार सीरीज में असरहीन ही दिखा। इसी के चलते इस सीरीज के रिलीज होने के बाद अब तक सोनाक्षी की कोई दूसरी सीरीज या फिल्म की भी घोषणा नहीं हो सकी है। वह ओटीटी डेब्यू की टॉप 10 लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं।

विज्ञापन

6 of 11
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

06. धर्मेंद्र

हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र ने जी 5 की सीरीज 'ताज- डिवाइडेड बाय ब्लड' से ओटीटी प्लेटफार्म डेब्यू किया। इस सीरीज में उन्होंने शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभाया था।  'ताज -डिवाइडेड बाय ब्लड' के बाद धर्मेंद्र इस सीरीज के दूसरे सीजन 'ताज- रीगन ऑफ रिवेंज' में नजर आए हैं । इस सीरीज में भले ही धर्मेंद्र छोटी सी भूमिका में नजर आए लेकिन उनके अभिनय की जम कर तारीफ हुई थी। खास बात यह भी रही कि सीरीज में छोटी सी भूमिका होने के बावजूद भी धर्मेंद्र इस सीरीज के प्रमोशन में खूब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और छठी पायदान पर पहुंचने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

7 of 11
डिंपल कपाड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

05. डिंपल कपाड़िया

साल की पहली छमाही का ओटीटी सरप्राइज रहीं डिंपल कपाड़िया। डिजनी प्लस हॉट स्टार की वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' के जरिए बीते जमाने की अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया। इस सीरीज में डिंपल कपाड़िया ने सावित्री देवी की भूमिका निभाई है, जिसे लोग रानी बा के नाम से पुकारते  हैं। इस सीरीज में डिंपल कपाड़िया अलग ही रौबदार अवतार में नजर आई।  डिंपल कपाड़िया का इस सीरीज में एक्शन अवतार भी लोगो को खूब पसंद आया। वह टॉप 10 लिस्ट में अनिल कपूर के बाद पांचवें नंबर पर हैं।

8 of 11
अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

04. अनिल कपूर

और, चौथे नंबर पर मौजूद अभिनेता अनिल कपूर का वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू हुआ है। इस सीरीज में अनिल कपूर ने शैलेंद्र रूंगटा की निगेटिव भूमिका निभाई है। सीरीज में भले ही उनका किरदार निगेटिव है,लेकिन वह अपने  दोस्त और परिवार के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। सीरीज में उनका स्टाइलिश व्यक्तित्व और शालीनता दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है  हालांकि उनके इस किरदार में दर्शकों को ‘मिशन इंपॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल’ में किए गए अनिल के किरदार का भी अक्स नजर आया।

9 of 11
प्रोसेनजीत चटर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

03. प्रोसेनजीत चटर्जी

साल की पहली छमाही में डेब्यू करने वाले सितारों में दर्शकों की पसंद के मुताबिक तीसरे नंबर पर रहे प्रोसेनजीत ने हिंदी सिनेमा के गोल्डन एरा पर बनी वेब सीरीज 'जुबली' के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू किया।  इस सीरीज में प्रोसेनजीत चटर्जी ने बॉम्बे टॉकीज के हिमांशु राय से प्रेरित राय टॉकीज के मालिक श्रीकांत राय की भूमिका निभाई है। इस सीरीज को अब भी  खूब पसंद किया जा रहा है। इस सीरीज की खासियत यह  रही कि सीरीज में सभी कलाकारों ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। 'जुबली' के अलावा प्रोसेनजीत चटर्जी, हंसल मेहता की सीरीज 'स्कूप' में भी एक खास किरदार निभा चुके हैं।

10 of 11
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

02. विजय सेतुपति

दूसरे नंबर पर मौजूद दक्षिण सिनेमा के जाने माने अभिनेता विजय सेतुपति का डिजिटल डेब्यू अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'फर्जी' के जरिए हुआ। इस सीरीज में विजय सेतुपति ने टास्क फोर्स के अधिकारी माइकल वेदनायगम की भूमिका निभाई है जो सीरीज में सनी की भूमिका निभा रहे शाहिद कपूर के नकली नोट के गोरखधंधे पर नकेल कसता है। इस सीरीज में विजय सेतुपति ने माइकल वेदनायगम के किरदार में अपने ट्रेडमार्क अंदाज में जान डाल दी। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में भी विजय सेतुपति एक खास किरदार निभा रहे हैं। 

विज्ञापन

11 of 11
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

01. अदिति राव हैदरी

और साल 2023 की पहली छमाही की बेहतरीन अभिनेत्री का ताज सजा है अदिति राव हैदरी के सिर। उनका डिजिटल डेब्यू वेब सीरीज 'ताज- डिवाइडेड बाय ब्लड' से हुआ, जिसमें उन्होंने अनारकली की भूमिका निभाई थी। इस सीरीज में जो कसर रह गई थी उसे उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'जुबली' में पूरा कर दिया। रॉय टाकीज की साझीदार सुमित्रा कुमारी की भूमिका में उन्होंने जान डाल दी है। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी की भूमिका देविका रानी से प्रेरित बताई जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें