आज है मीरा नायर का जन्मदिन
15 अक्टूबर 1957 को जन्मीं मीरा नायर गुरुवार को 63 वर्ष की हो गई हैं। डायरेक्टर मीरा नायर अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं, जिसकी झलक उनकी फिल्मों में भी देखने को मिलती है। मीरा ने 'सलाम बॉम्बे' और 'मॉनसून वेडिंग' जैसी फिल्में बनाई हैं। 'सलाम बॉम्बे' भारत की ओर से ऑस्कर के लिए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी में भेजी गई दूसरी फिल्म थी। मीरा ने हॉलीवुड फिल्में जैसे Amelia, Queen of Katwe, The Namesake जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। देश की आर्थिक राजधानी और सपनों की नगरी कहे जाने वाले शहर मुंबई की एक कड़वी सच्चाई को बयां करने वाली एक फिल्म ने आते ही देश ही नहीं पूरी दुनिया में हलचल मचा दी थी।