फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज कुमार का जन्मदिन और अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे को हुआ कोरोना, बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Fri, 24 Jul 2020 06:13 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज कुमार, अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज कुमार आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ। मनोज कुमार इस साल अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। मनोज कुमार के जीवन और फिल्मी करियर की यूं तो कई बातें सामने आती रहती हैं। लेकिन उनके जीवन से जुड़ा एक खास किस्सा जो उन्होंने खुद साझा किया था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर सुनाते हैं।

पढ़ें: Manoj Kumar Birthday: ऐसे बने थे मनोज कुमार बॉलीवुड के 'भगत सिंह', बेहद दिलचस्प है किस्सा
विज्ञापन

2 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
ईमानदारी से काम करने पर वन आधिकारी का ट्रांसफर रणदीप हुड्डा ने जताया विरोध
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा सामाजिक- राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। ऐसी कई सितारे हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर देश के मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय रखते रहते हैं। इन सितारों में अभिनेता रणदीप हुड्डा का भी नाम शामिल है। उन्होंने मध्य प्रदेश के वन अधिकारी के ट्रांसफर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

पढ़ें: ईमानदारी से काम करने पर वन आधिकारी का हुआ ट्रांसफर, रणदीप हुड्डा ने धमकी देने वाले विधायक पर यूं निकाला गुस्सा
विज्ञापन

3 of 5
टी-सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
टी-सीरीज के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज
म्यूजिक लेबल और फिल्म निर्माता कंपनी टी-सीरीज और उसके कर्ता-धर्ता भूषण कुमार के नाम पर संघर्षशील कलाकारों से हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ कंपनी ने आपराधिक मामला दर्ज कराया है। दरअसल, कुछ लोग खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर भूषण कुमार के नाम पर छोटे-मोटे कलाकारों और मॉडल्स से पैसे ऐंठ रहे थे। बदले में उन्हें झांसा दे रहे थे कि वह टी-सीरीज के बैनर तले बन रही फिल्मों और इसके म्यूजिक वीडियोज में उन्हें काम दिलवाएंगे।

पढ़ें: टी-सीरीज के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज, ऑडिशन के लिए कलाकारों से मांगे पैसे

4 of 5
सुरिया देवी - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूबर सुरिया देवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मशहूर यूट्यूबर सुरिया देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिग बॉस तमिल सीजन तीन की कंटेस्टेंट वनीता विजयकुमार ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। वनीता ने सुरिया पर सोशल मीडिया पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

पढ़ें: यूट्यूबर सुरिया देवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 'बिग बॉस' तमिल की एक्स कंटेस्टेंट ने की थी शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे ध्रुव कोरोना की चपेट में 
बॉलीवुड में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। इसका ताजा उदाहरण है बच्चन परिवार और अनुपम खेर की फैमिली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सभी का इस समय अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही अनुपम खेर के कुछ परिजनों को भी कोविड 19 ने अपनी चपेट में लिया। इसी बीच खबर है कि बॉलीवुड के जाने माने सिंगर के बेटे भी इस घातक वायरस से संक्रमित हो गए हैं। ये सिंगर हैं अभिजीत भट्टाचार्य। अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे ध्रुव भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

पढ़ें: बॉलीवुड में पैर पसार रहा कोरोना वायरस, बच्चन परिवार के बाद इस सिंगर का बेटा हुआ कोविड 19 संक्रमित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें