फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी से काम करने पर वन आधिकारी का हुआ ट्रांसफर, रणदीप हुड्डा ने धमकी देने वाले विधायक पर यूं निकाला गुस्सा

Fri, 24 Jul 2020 05:47 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे कई सितारे हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर देश के मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय रखते रहते हैं। इन सितारों में अभिनेता रणदीप हुड्डा का भी नाम शामिल है। उन्होंने मध्य प्रदेश के एक वन अधिकारी के ट्रांसफर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक अखबार की कटिंग साझा की है, जिसमें लिखा है कि एक विधायक की शिकायत के बाद मध्य प्रदेश के वन अधिकारी का ट्रांसफर। अखबार की इस कटिंग को साझा करते हुए अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपना विरोध जताया और कहा है कि अगर किसी को ईमानदारी से काम करने की ऐसी सजा मिलेगी तो कोई कैसे ठीक से काम करेगा।
विज्ञापन

3 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वन अधिकारी तिलक सिंह ने मध्य प्रदेश के जंगलों में होने वाली अवैध घटनाओं को रोकने के लिए अपनी ड्यूटी की, विधायक धर्मेंद्र लोधी की ओर से उसे फोन पर धमकी दी गई। अब विधायक की शिकायत के बाद उसका ट्रांसफर कर दिया गया है। बेखौफ होकर अपने देश की सेवा करने और जिम्मेदारी निभाने का यह इनाम है?' इसके अलावा रणदीप हुड्डा ने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग किया है। 
 

4 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'देखना चाहूंगा कि एक ड्यूटी पर मौजूद सरकारी अफसर को धमकाने के लिए विधायक पर क्या एक्शन लिया गया है?' रणदीप ने शिवराज सिंह के ऑफिस और ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करते हुए ट्वीट में आगे लिखा, 'कृपया इस मामले पर ध्यान दीजिए ताकि उन लोगों के साथ बुरा नहीं हो, जो ईमानदारी और सद्भाव के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनके कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें रणदीप हुड्डा की आखिरी फिल्म की तो वह आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ क्रिस हेम्सवर्थ मुख्य भूमिका में थे। फिल्म एक्सट्रैक्शन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। 

पढ़ें: फूटबाथ पर बांसुरी बजाने वाले का मीका सिंह ने किया सम्मान, घर बुलाकर बनाया म्यूजिक वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें