deepika padukone
- फोटो : social media
कोरोना वायरस के चलते दीपिका पादुकोण की विदेश यात्रा हुई रद्द
दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन वीक में सम्मिलित होने की अपनी योजना स्थगित कर दी है। दीपिका ने यह फैसला पूरी दुनिया में फैल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लिया है। उन्हें एक लग्जरी फैशन हाउस द्वारा पेरिस फैशन वीक में अपने शो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। यह शो तीन मार्च तक चलने वाला था। पूरी दुनिया को तेजी से अपने आगोश में ले रहे कोरोना वायरस से जुड़े घटनाक्रमों के चलते दीपिका ने अपनी यात्रा स्थगित की है। अभिनेत्री की तरफ से आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक में भाग लेने के लिए फ्रांस जाने वाली थी। लेकिन यह महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है।'
पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते दीपिका पादुकोण की विदेश यात्रा हुई रद्द, सरकार की अपील के बाद उठाया यह कदम