फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर की रिश्तेदार हैं श्रद्धा कपूर, असल जिंदगी में इन सितारों का भी हैं खास कनेक्शन

Tue, 03 Mar 2020 12:00 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं ये तो सबको पता है लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि लता मंगेशकर से भी उनका खास कनेक्शन है। श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कजन हैं। इस लिहाज से श्रद्धा, लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हुईं। बॉलीवुड में ऐसे कई रिश्ते हैं जिनके बारे में फैंस को कम ही पता है। तीन मार्च को श्रद्धा कपूर का जन्मदिन हैं ऐसे में चलिए आपको ऐसे ही कुछ सितारों के रिश्तेदारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Tabu and Shabana - फोटो : file photo
तब्बू-शबाना आजमी
तब्बू और शबाना आजमी रिश्तेदार हैं। शबाना आजमी के भाई जमाल हाशमी तब्बू के पिता हैं। इस लिहाज से तब्बू, शबाना आजमी के रिश्ते में भतीजी लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Kajol, Rani - फोटो : social media
काजोल-रानी मुखर्जी
काजोल का रानी मुखर्जी से करीबी रिश्ता है। काजोल के पिता और रानी के पिता आपस में कजन हैं। इस तरह रानी मुखर्जी और काजोल चचेरी बहनें हैं।

4 of 7
Prem Chopra and Raj Kapoor - फोटो : file photo
प्रेम चोपड़ा-राज कपूर
प्रेम चोपड़ा और राज कपूर के बीच भी खास रिश्ता है। प्रेम चोपड़ा की पत्नी और राज कपूर की पत्नी सगी बहनें हैं।
विज्ञापन

5 of 7
ranveer singh and sonam kapoor - फोटो : social media
रणवीर सिंह-सोनम कपूर
सोनम कपूर और रणवीर सिंह रिश्ते में भाई-बहन हैं। दरअसल, रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी बहनें हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Emraan Hashmi and Alia Bhatt - फोटो : social media
इमरान हाशमी-आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के बीच भी भाई-बहन का रिश्ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट, इमरान हाशमी के रिश्ते में मामा लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kajol and Mohnish Bahl - फोटो : social media
मोहनीश बहल-काजोल
मोहनीश बहल और काजोल भाई-बहन हैं। मोहनीश बहल की मां नूतन और काजोल की मां तनुजा सगी बहनें हैं। इस हिसाब से मोहनीश बहल और काजोल भाई-बहन हैं।

हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का हुनर दिखा चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, अब इस अभिनेता की बारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें