फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान की पुण्यतिथि और कुशल पंजाबी की शोक सभा में पहुंचीं पत्नी सहित ये हैं आज की पांच बड़ी खबरें

Tue, 31 Dec 2019 08:15 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kader Khan,Kushal Punjabi - फोटो : amar ujala
आज दिग्गज कलाकार कादर खान की पुण्यतिथि 
शब्दों के शहंशाह, बेहतरीन कॉमेडियन, दिग्गज कलाकार और कला के सच्चे उपासक कादर खान का इंतकाल 31 दिसंबर 2018 को हुआ था । 1973 में फिल्म दाग से पर्दे पर कदम रखने वाले कादर साहब ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। पर्दे पर उनकी आंखों में आंसू देखकर दर्शक रोता था, उनकी कॉमेडी से सिनेमा हॉल हंसी से गुंजता था, उनके लिखे डायलॉग को सुनकर तालियां पिटती थीं। न जाने कितने अभिनेताओं को उन्होंने सिनेमा का सरताज बनाया लेकिन जिंदगी के अंतिम दिनों में उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। 
विज्ञापन

2 of 5
नेटफ्लिक्स - फोटो : Social Media
Netflix ने जारी की 2019 की वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट
साल 2019 खत्म होने वाला है। ऐसे में हर कोई इस साल को अलविदा कहने में लगा हुआ है। साल के अंत में सभी इस साल का लेखा-जोखा साझा कर रहे हैं। ऐसे में नेटफ्लिक्स ने भी अपनी टॉप 10 लिस्ट जारी की है। नेटफ्लिक्स ने साल 2019 की टॉप 10 वेब सीरीज और टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उन सीरीज और फिल्मों के नाम हैं जिन्हें इस साल सबसे ज्यादा बार देखा गया। वेब सीरीज की लिस्ट में सेक्रेड गेम्स ने बाजी मारी तो वहीं फिल्मों की लिस्ट में कबीर सिंह ने बाजी मारी।

पढ़ें: Netflix पर छाए गणेश गायतोंडे और कबीर सिंह, जानें 2019 में कौन सी वेब सीरीज फिल्मों ने मारी बाजी
विज्ञापन

3 of 5
john abraham - फोटो : social media
जॉन अब्राहम का ये दोस्त चलाता है मुंबई में ऑटो
जॉन अब्राहम सिल्वर स्क्रीन पर जितने फैशनेबल और स्टाइलिश नजर आते हैं असल जिंदगी में वह उतने ही साधारण हैं। कई समारोह में जहां दूसरे कलाकार सज-धजकर पहुंचना पसंद करते हैं वहीं जॉन साधारण कपड़ों में पहुंचकर भी पूरी लाइमलाइट लूट लेते हैं। एक सुपरस्टार होते हुए भी जॉन की जिंदगी में कई आम दोस्त भी हैं जिसके साथ वह ना सिर्फ समय व्यतीत करते हैं बल्कि वह उनकी सलाह को गंभीरता से भी लेते हैं। 

पढ़ें: जॉन अब्राहम का ये दोस्त चलाता है मुंबई में ऑटो, साथ देखी साउथ की हिट फिल्म तो बनी फोर्स

4 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : amar ujala, mumbai
यंग लड़कियों से जलती हैं नीना गुप्ता
बॉलावुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता फिल्मों के अलावा अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती है। वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बारे में अक्सर बड़े बयान देती रहती हैं। इस बार नीना गुप्ता ने बॉलीवुड में आ रही नई और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों को लेकर बड़ी बात बोली है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। नीना गुप्ता ने फिल्म बधाई हो में अभिनेता आयुष्मान खुराना की मां का किरदार निभाया जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: यंग लड़कियों से जलती हैं नीना गुप्ता, वजह बताते हुए कहा- मैं भी यंग होती तो...’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
कुशल पंजाबी की शोक सभा में चेहरा छुपाए पहुंचीं पत्नी
अभिनेता कुशल पंजाबी ने गुरुवार रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुशल के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। शनिवार को मुंबई में कुशल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इसके अगले दिन रविवार को मुंबई में एक शोक सभा रखी गई। इस शोक सभा में कुशल की पत्नी ऑड्रे भी पहुंचीं।

पढ़ें: कुशल पंजाबी की शोक सभा में चेहरा छुपाए पहुंचीं अलग रह रही पत्नी, नहीं दिखा तीन साल का बेटा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें