फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीना रॉय, बिपाशा के जन्मदिन और कास्टिंग काउच का शिकार हुईं अभिनेत्री, ये हैं बॉलीवुड की पांच खबरें

Tue, 07 Jan 2020 08:07 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Reena Roy, Bipasha Basu - फोटो : amar ujala mumbai
बिपाशा बसु आज मान रही हैं अपना जन्मदिन
शादी होने के बाद बिपाशा बसु ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है । बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी। 3 साल से बिपाशा की कोई फिल्म नहीं आई। बिपाशा आखिरी बार 'अलोन' फिल्म में करण के साथ नजर आई थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। शादी से पहले बिपाशा बॉलीवुड के 6 एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं। चलिए बिपाशा बसु के 41वें जन्मदिन पर हम आपको उनके अफेयर्स के बारे में बताते हैं।

पढ़ें: चार बार दिल टूटने के बाद बिपाशा को मिला था सच्चा प्यार, शादी के बाद बॉलीवुड से बनाई दूरी
विज्ञापन

2 of 5
reena roy - फोटो : file photo
आज है अभिनेत्री रीना रॉय का जन्मदिन
बॉलीवुड में सालों तक राज करने वालीं अभिनेत्री रीना रॉय का 7 जनवरी को जन्मदिन है। रीना रॉय बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा है जिन्होंने मुख्य भूमिका से लेकर मां तक के सभी किरदारों को बड़ी स्क्रीन पर बखूबी निखाया। उनका नाम अपने समय में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शुमार रहा है। रीना रॉय को फिल्मों से किनारा किए हुए 20 साल हो चुके हैं। पहली फिल्म से लेकर अब तक के उनके लुक में काफी बदलाव आया है। तो चलिए उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके बदलाव की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।

पढ़ें: कभी इंडस्ट्री पर राज करती थीं रीना रॉय, 48 साल में बदल गईं इतनी, देखिए अनदेखी तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह - फोटो : amarujala
JNU हिंसा पर बोले सुशांत सिंह
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेएनयू(JNU) में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। जिसकी वजह से कई छात्र घायल हो गए। स्वरा भास्कर, ट्विंकल खन्ना, अनुभव सिन्हा समेत कई कलाकारों ने इस घटना का विरोध किया है। 

पढ़ें: JNU हिंसा पर बोले सुशांत सिंह, 'मुंह छिपा कर चोर और आतंकवादी आते हैं, देशभक्त नहीं'

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्टर ने किया दीपिका पादुकोण से प्रेग्नेंसी पर सवाल
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके सिलसिले में दीपिका पत्रकारों से रूबरू होती रहती हैं। पत्रकार भी दीपिका से उनकी फिल्म के साथ ही निजी जिंदगी से जुड़े सवाल भी करते रहते हैं। दीपिका भी उनके हर सवाल का जवाब देती रहती है। ऐसे में हाल ही में दीपिका से एक रिपोर्टर ने निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा सवाल कर लिया, जिसे सुन दीपिका खुद को रोक ना सकीं और दो-टूक जवाब दिया।

पढ़ें: रिपोर्टर ने किया दीपिका पादुकोण से प्रेग्नेंसी पर सवाल, अभिनेत्री ने कहा, 'आपसे पूछकर प्लान करूं?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मल्हार राठोड - फोटो : Social Media
कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी ये अभिनेत्री
बॉलीवुड हो या टेलीविजन इंडस्ट्री दोनों ही जगह अभिनेता/अभिनेत्रियों को पैर जमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। इस बारे में कई एक्टर्स ने भी बताया है कि इस इंडस्ट्री का सफर इतना आसान नहीं है। ऐसे में कास्टिंग काउच के भी कई मामले सामने आते हैं। हालांकि ये मामले तब सामने आते हैं जब ये अभिनेता इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके होते हैं।

पढ़ें: कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी ये अभिनेत्री, 65 वर्षीय डायरेक्टर ने कहा था 'टॉप उतारो'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें