फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल का जन्मदिन और भारत की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड्स में भेजी जाएगी मलयालम फिल्म जल्लीकट्टू, पांच बड़ी खबरें

Thu, 26 Nov 2020 12:08 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रामपाल, जल्लीकट्टू - फोटो : Twitter
अर्जुन रामपाल आज मना रहे हैं अपना जन्म
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 को हुआ था। इस साल अर्जुन अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। आज अर्जु बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार रहते हैं। अर्जुन हाल ही में ड्रग्स केस में लिप्त पाए गए। जिसके बाद उन्हें एनसीबी ने पूछताछ के लिए भी बुलाया। अर्जुन के जीवन में और भी कई कॉन्ट्रोवर्सीज रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं अर्जुन के बारे में खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
श्वेता तिवारी के खिलाफ पूर्व-कर्मचारी ने किया मानहानि का केस
फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज में अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकीं अभिनेत्री श्वेता तिवारी किसी न किसी वजह से कुछ वक्त से खबरों में बनी हुई हैं। ऐसे में अब श्वेता के एक्टिंग स्कूल के एक्स कर्मचारी राजेश पांडे ने अभिनेत्री पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और उन्हे लीगल नोटिस भेजा है।

पढ़ें: श्वेता तिवारी के खिलाफ पूर्व-कर्मचारी ने किया दो करोड़ के मानहानि का केस, 52 हजार रुपये ना लौटाने का है आरोप
विज्ञापन

3 of 5
पूनम पांडे, शिल्पा औऱ राज - फोटो : Instagram
पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर लगाए ये आरोप
कुछ ही समय पहले गोवा के एक बीच पर कथित अश्लील वीडियो शूट करने के लिए गिरफ्तार होने वाली मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने राज कुंद्रा और उनके एक सहयोगी सौरभ कुशवाहा पर आरोप लगाया है कि उनकी कंपनी गैरकानूनी तरीके से पूनम की तस्वीरें और वीडियो अपने काम में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए पूनम ने राज और सौरभ दोनों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है।

पढ़ें: पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर लगाए ये आरोप, बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला

4 of 5
जल्लीकट्टू - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर अवॉर्ड्स में भेजी जाएगी मलयालम फिल्म 'जल्लीकट्टू'
93वें अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की ओर से मलयालम फिल्म 'जल्लीकट्टू' को नॉमिनेट किया गया है। ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में इस फिल्म को भारत की ओर से भेजा जाएगा। भारत की ओर से ऑस्कर में जाने के लिए 'जल्लीकट्टू' के अलावा शकुंतला देवी, शिकारा, गुंजन सक्सेना, भोंसले, गुलाबो सिताबो, सीरियस मैन, बुलबुल, कामयाब, द पिंक स्काई समेत मराठी फिल्म बिटरस्वीट और डिसाइपल भी रेस में शामिल थी।

पढ़ें: इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की ओर से भेजी जाएगी मलयालम फिल्म 'जल्लीकट्टू'    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार समारोह रद्द - फोटो : इंस्टाग्राम
इस साल नहीं आयोजित होंगे भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स
हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन इस साल नहीं होगा। पुरस्कार समारोह का आयोजन करने वाली कंपनी इस बारे में कोई बात ही नहीं कर रही है। पिछले दो साल से दिसंबर के महीने में आयोजित होने वाले इस पुरस्कार समारोह को लेकर भोजपुरी फिल्म जगत में कोई सुगबुगाहट तक नहीं है।

पढ़ें: इस साल नहीं आयोजित होंगे भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स, आयोजक कंपनी ने किया किसी भी तरह की तैयारी से इनकार


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें