फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ नुसरत जहां की सिंदूर खेला की तस्वीरें आईं सामने, लग रहीं नई नवेली दुल्हन

Fri, 11 Oct 2019 07:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nikhil Jain and Nusrat - फोटो : instagram
टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) की सिंदूर खेला की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में नुसरत जहां पति निखिल जैन के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में निखिल नुसरत को सिंदूर लगा रहे हैं। सिंदूर खेला दशमी के दिन मनाया जाता है। इससे पहले नुसरत की कोलकाता पंडाल की तस्वीरें भी आई थीं जिसमें वह मां दुर्गा का आर्शीवाद लेते नजर आई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : PTI
नुसरत जहां की इन तस्वीरों को न्यूज एजेंसी एएनआई ने साझा किया है। पति निखिल जैन के साथ नुसरत कोलकाता के चलता बागान दुर्गा पूजा पंडाल में गई थीं। यहीं पर नुसरत ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई। तस्वीरें खिंचवाने के बाद नुसरत ने मीडिया से बात भी की। नुसरत ने कहा- 'मैं भगवान की विशेष संतान हूं। मैं हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हूं। मैं इंसानियत और प्यार की सबसे ज्यादा इज्जत करती हूं। मैं बहुत खुश हूं। विवाद मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Nikhil Jain and Nusrat - फोटो : PTI
सिंदूर खेला की तस्वीरों में नुसरत जहां बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस खास मौके पर नुसरत ने सफेद और लाल रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई है। गले में गोल्डन ज्वेलरी और माथे पर सिंदूर लगा हुआ है। इसके साथ ही उनके चेहरे पर सिंदूर लगा हुआ है। इसके अलावा नुसरत ने इंस्टाग्राम पर भी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नुसरत लाल और सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। 

4 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : instagram
शादी के बाद नुसरत जहां पहली बार दुर्गा पूजा पंडाल में गई थीं। इससे पहले भी नुसरत की पति के साथ मां दुर्गा की आराधना करते हुए तस्वीरें आई थीं। यह तस्वीरें कोलकाता के सुरुचि संघ पंडाल की थी जिसमें नुसरत पति के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने गई थीं। तस्वीरों में नसुरत और उनके पति निखिल मां दुर्गा की हाथ जोड़कर आराधना करते नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : ANI
नुसरत दुर्गा पंडाल में नुसरत भारतीय परिधान में पहुंची थीं। तस्वीरों में नुसरत लाल और पीले रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई थीं। साथ ही गोल्डन ज्वेलरी के साथ सिंदूर लगाया हुआ था। वहीं उनके पति निखिल जैन मरून रंग का कुर्ता पहने दिखे। तस्वीरों में नुसरत जहां बला की खूबसूरत लग रही थीं। 

यह भी पढ़ें:- सलमान खान की अगली फिल्म राधे: द मोस्ट वांटेड कॉप की शूटिंग डेट तय, सोहेल खान होंगे निर्माता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें