नुसरत जहां, यश दासगुप्ता
- फोटो : Instagram
बता दें कि नुसरत जहां और निखिल जैन के रिश्तों में खटपट की खबरें आने के बाद नुसरत और यश का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि नुसरत ने इस रिश्ते को लेकर पहले ही सफाई दे दी। नुसरत ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मेरे निजी जीवन के मामले सार्वजनिक रूप से चर्चा करने के लिए नहीं हैं। लोग हमेशा मेरा ट्रायल करते रहे हैं, लेकिन मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी। लोग मेरे काम के लिए मुझे जज कर सकते हैं। ये अच्छा हो या खराब। ये मेरी निजी जिंदगी है और मैं इसे किसी के साथ साझा नहीं करुंगी'।