फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Titu Ambani Box Office Prediction: टीवी की बहू की बॉलीवुड में एंट्री, क्या ओपनिंग डे पर दिखा पाएंगी कमाल?

Thu, 07 Jul 2022 12:25 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीटू अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' की संध्या यानी दीपिका सिंह अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। दीपिका फिल्म 'टीटू अंबानी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें वह आज की लड़की का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में दीपिका तुषार पांडे के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसे दर्शकों का भी अच्छा रिस्पांस मिला है।
विज्ञापन

2 of 4
दीपिका सिंह, तुषार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'टीटू अंबानी' को लेकर दीपिका सिंह और तुषार पांडे जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की है, जिसमें उनकी इकलौती लड़की मौसमी ही पूरा घर चलाती है। लेकिन परिवार बेटी की शादी करना चाहता है। मौसमी आज के जमाने की लड़की है, जो अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती है। वहीं, वह टीटू से शादी करना चाहती है, लेकिन बाद में कहानी ऐसा मोड़ लेती है कि टीटू के फैसले उनके रिश्ते में खतरा पैदा कर देते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
दीपिका सिंह, तुषार सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीटू अंबानी को बनाने में 13 करोड़ की लागत आई है, जबकि इसके प्रमोशन में पांच करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म को लगभग 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। टीटू अंबानी अगर पहले दिन 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक का कारोबार करेगी तो यह सफल साबित होगी और बॉलीवुड में दीपिका की शुरुआत भी बढ़िया होगी।
विज्ञापन

4 of 4
दीपिका सिंह, तुषार सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन रोहित राज गोयल ने किया है, जो दीपिका सिंह के पति हैं। वहीं, इस फिल्म में दीपिका और तुषार के अलावा वीरेंद्र सक्सेना, रघुबीर यादव, समता सागर, सपना सैंड और बृजेंद्र काला जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें