यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर #metoo हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय रख रहे हैं। इनमें तमाम सितारों से लेकर आम लोग भी हैं। इनमें आम लड़कियां हैं, तो उत्पीड़न का शिकार हुए आम लड़के भी। जानें, इस मुद्दे पर टिस्का चोपड़ा क्यों हुई ट्रोल...
विज्ञापन
2 of 5
टिस्का चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने इस मुद्दे पर विवादास्पद राय रखी। उन्होंने यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी के साथ ही पीड़िता को भी जिम्मेदार ठहराता ट्वीट किया, जिसने बाद उन्हें आम लोगों के गुस्से का शिकार बनना पड़ा। आगे की स्लाइड में जानें, टिस्का ने आखिर ऐसा क्या लिखा, कि लोगों का गुस्सा फूट पड़ा...
विज्ञापन
3 of 5
टिस्का चोपड़ा
टिस्का चोपड़ा ने लिखा -एक अस्थायी 'न', विन्रम 'न' और 'न' का मतलब 'आशंका' हो सकती है। एक खराब 'न' का अर्थ 'हां' है। मुझ पर थोड़ा और जोर दो, मैं मान जाऊंगी। और फिर इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आगे की स्लाइड्स में जानें, उन्होंने आगे क्या कहा?
A tentative ‘no’, a polite ‘no’, a ‘no’ that means ‘maybe’ and worst of a ‘no’ that means ‘yes.. just push me more and I will relent’..? https://t.co/7mm4FZUBeT
— Tisca Chopra (@tiscatime) October 18, 2017
4 of 5
टिस्का चोपड़ा
टिस्का चोपड़ा ने इस ट्वीट द्वारा यौन उत्पीड़न के मामलों में पीडि़ता को भी आरोपी बता दिया। उन्होंने आगे लिखा, 'यह महिलाएं होटल के कमरों में क्यों जाती हैं? इन्हें खुद की सुरक्षा का ख्याल नहीं?' आगे जानें, कैसे-कैसे कमेंट्स किए...
टिस्का चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें जमकर कोसा। एक व्यक्ति ने लिखा, 'मैडम ये आम जिंदगी है, बॉलीवुड नहीं। आम लोगों पर आम बॉलीवुडिया जिंदगी न थोपें।' गौरतलब है कि एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी कास्टिंग काउच की बात को स्वीकारी थी और बताया था कि एक फिल्ममेकर ने हमबिस्तर होने की शर्त पर रोल ऑफर किया था।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सात वचन निभाने की खाई कसमें
पहली ही जंग में आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' से आगे निकली अजय की 'गोलमाल अगेन'