द इल्लीगल
- फोटो : फाइल फोटो
इसके अलावा न्यू जर्सी इंडियन एंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दानिश रेंजु की अंग्रेजी भाषा की फिल्म 'द इल्लीगल' को मिला है। इस फिल्म में सूरज शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, आदिल हुसैन, नीलिमा अजीम, आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसी फीचर फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी दानिश को ही मिला। शॉर्ट फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार तेलुगू फिल्म 'मनसनमहा (Manasanamaha)' के लिए दीपक रेड्डी को मिला।