फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन से शादी करने के खिलाफ था अंबानी परिवार, मुकेश से शादी के लिए टीना मुनीम ने छोड़ दिया फिल्मी करियर

Thu, 11 Feb 2021 02:48 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीना अंबानी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने बिजनेस घराने में शादी रचाई है और इसी लिस्ट में 80 के दशक की एक्ट्रेस टीना मुनीम का नाम भी शामिल है। आज हम एक्ट्रेस टीना मुनीम को टीना अंबानी के नाम से भी जानते हैं। टीना अंबानी ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी रचाई और फिर कभी फिल्मों की दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब टीना अपनी एक्टिंग के जादू से लोगों के दिलों पर राज करती थी। इतना ही नहीं उन्होंने साल 1975 में 'फेमिना टीन प्रिंसेस' का क्राउन अपने नाम किया था। टीना अंबानी के फिल्मी करियर के साथ ही उनका रिलेशनशिप भी काफी चर्चा में रहा है। टीना का नाम बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता के साथ जुड़ा था, जिसके कई अफेयर सुर्खियों में रहे थे।
विज्ञापन

2 of 7
संजय दत्त और टीना अंबानी - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस टीना के अफेयर की चर्चा जिस एक्टर के साथ रही, वो कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त हैं। दरअसल, संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' में संजय और टीना ने साथ काम किया था और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। फिल्म में काम करने के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर प्यार हो गया। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं सका।
विज्ञापन

3 of 7
संजय दत्त और टीना अंबानी - फोटो : Instagram
फिल्म 'रॉकी' के दौरान ही संजय दत्त को नशे की बुरी लत लग गई थी और ऐसे में वो अपने करियर और रिश्ते पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे थे। संजय ने अपने नशे की लत के बारे में टीना को कभी नहीं बताया। इसके साथ ही वो टीना को लेकर कुछ ज्यादा ही पोजेसिव हो गए थे। आलम ये था कि एक बार संजय दत्त अपने दोस्त और एक्टर गुलशन ग्रोवर के साथ मिलकर एक्टर ऋषि कपूर से लड़ने उनके घर तक पहुंच गए थे। संजय को शक था कि शायद ऋषि कपूर का टीना के साथ अफेयर है। फिर क्या था संजय का ऐसा व्यवहार और उनके नशे की लत के चलते टीना और उनका रिश्ता खत्म हो गया।

4 of 7
अनिल अंबानी और टीना अंबानी - फोटो : Instagram
हालांकि, टीना और अनिल अंबानी की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। अनिल अंबानी ने टीना मुनीम को पहली बार एक शादी में देखा था। टीना का काली साड़ी पहनकर आना अनिल को आकर्षक लगा। कहा जाता है कि उस कार्यक्रम में टीना अकेली थीं, जिसने काले रंग की साड़ी पहनी थी। इसके बाद दोनों की मुलाकात फिलाडेल्फिया में हुई थी। उस दौरान किसी शख्स ने दोनों का परिचय कराया था। तब अनिल ने टीना से डेट पर चलने को कहा था, लेकिन टीना ने इनकार कर दिया था। उस वक्त तक टीना को रिलायंस घराने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन

5 of 7
अनिल अंबानी और टीना अंबानी - फोटो : Instagram
इसके बाद टीना के भतीजे ने उनकी मुलाकात एक बार फिर से अनिल अंबानी से कराई। मिलने से पहले टीना ने कई बार तारीखें दीं, लेकिन आखिर वह दिन आ ही गया, जब दोनों की मुलाकात हुई और प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा। एक इंटरव्यू में अनिल अंबानी की सादगी को लेकर टीना ने कहा था, ‘पहली बार जब मैं उनसे मिली तो उनकी सादगी से प्रभावित हुई। मैंने उन्हें बेहद वास्तविक और खुलकर बात करने वाला व्यक्ति पाया। वह उन पुरुषों की तरह नहीं थे, जिनसे मैंने अब तक मुलाकात की थी। यहां तक कि हम दोनों आपस में गुजराती में ही बात किया करते थे।'
विज्ञापन

6 of 7
टीना अंबानी और अनिल अंबानी की शादी की तस्वीर - फोटो : Instagram
कहा जाता है कि अंबानी परिवार को टीना का एक्ट्रेस होना पसंद नहीं था और परिवार के चलते टीना और अनिल के बीच दूरियां भी आ गई थीं। लेकिन दोनों की किस्मत में मिलना लिखा था। टीना अमेरिका चली गई थीं और उसी साल अमेरिका के लॉस एंजिल्स में भूंकप आया था। उस दौरान टीना वहीं फंस गई थी। ऐसे में अनिल ने टीना का नंबर खोजा और उन्हें फोन कर उनका हालचाल लिया और फिर दोनों की बातचीत शुरू हुई। इसके बाद अंबानी परिवार दोनों की शादी के लिए राजी हो गया था और साल 1991 में अनिल अंबानी और टीना मुनीम ने शादी कर रचाई। शादी के बाद टीना ने फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा और उन्होंने अपना सरनेम मुनीम से बदलकर अंबानी रख लिया। अनिल और टीना के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीना अंबानी - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस टीना ने फिल्म 'देस-परदेस' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में देव आनंद ने उनके साथ हीरो का रोल अदा किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'लूटमार', 'मनपसंद', 'रॉकी', 'सौतन', 'कर्ज','मन पसंद', 'बातों-बातों में','बड़े दिलवाला', 'इजाजत' जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें