फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइमलाइट से दूर रहते हैं टीना और अनिल अंबानी के बड़े बेटे, लग्जरी कार और प्राइवेट जेट में घूमने का है शौक

Sat, 12 Dec 2020 05:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Tina Ambani, Jai Anmol Ambani - फोटो : इंस्टाग्राम
देश के बड़े बिजनेसमैन में शुमार अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी का आज जन्मदिन है। अनमोल का जन्म 12 दिसंबर 1991 को मुंबई में हुआ था। साल 1991 में ही अनिल अंबानी ने एक्ट्रेस टीना मुनीम से शादी की थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
jai anmol ambani - फोटो : social media
अनमोल 29 साल के हैं और उन्होंने ब्रिटेन के वारविक बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह रिलायंस कैपिटल में पहले से एग्जिक्यूटिव निदेशक के पद पर हैं। अगस्त 216 में वो बोर्ड में शामिल हुए। हालांकि मुकेश अंबानी के बच्चों की तरह अनमोल लाइमलाइम में नहीं रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
jai anmol ambani - फोटो : social media
अनमोल काफी शर्मीले स्वभाव के हैं और इसलिए वह मीडिया के सामने आना पसंद नहीं करते हैं। शायद यही वजह है कि उन्हें कोई नहीं जानता। साइंस की पढ़ाई करने के साथ अनमोल का इंट्रेस्ट इकोनॉमिक्स में भी था। 18 साल की उम्र में ही अनमोल ने स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट करना शुरू कर दिया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद अनमोल ने रिलायंस म्यूचुअल फंड में दो महीने तक इंटर्नशिप की। 

4 of 6
jai anmol ambani - फोटो : social media
अनिल अंबानी ने ही अपने बेटे को ट्रेंड किया। अपने पिता की सीख से ही अनमोल ने जापान की बड़ी कंपनी Nippon को रिलायंस कैपिटल में इनवेस्ट करने के लिए मना लिया था। जो अब रिलायंस निपोन लाइफ इनश्योरेंस के नाम से चल रही है। अनमोल अपनी दादी कोकिलाबेन के काफी करीब हैं।
विज्ञापन

5 of 6
jai anmol ambani - फोटो : social media
अनमोल अपने दादा धीरूभाई अंबानी को अपना रोल मॉडल मानते हैं। अनमोल अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बिल्कुल बात नहीं करते। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास कई शानदार गाड़ियां हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है। वहीं, प्रीमियम जेट कलेक्शन में बॉम्बार्डियर ग्लोबल एक्सप्रेस XRS, फाल्कन 2000, फाल्कन 7X, बेल412 (हेलिकॉप्टर) और ग्लोबल एक्सप्रेस जैसे एयरक्राफ्ट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jai anmol ambani - फोटो : social media
गौरतलब है कि रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट एवं म्युचूअल फंड, पेंशन फंड, बीमा, वित्त, स्टॉक ब्रोकिंग, वित्तीय उत्पादों का वितरण, प्रॉपर्टी निवेश और कई अन्य वित्तीय सेवाओं के कारोबार में है।बता दें कंपनी पर करीब 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें