बद्रीनाथ की दुल्हनिया
- फोटो : फाइल
आकांक्षा ने आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह 'देवदास', 'पहलवान', 'क्लेप' जैसी तेलुगू, कन्नड़ और तमिल भाषाओं की फिल्मों में काम करती रहीं। अब उन्हें अजय देवगन के निर्माण और निर्देशन में बन रही फिल्म 'मेडे' में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाने का मौका मिला है। यह फिल्म 29 अप्रैल 2022 में रिलीज होगी। आकांक्षा से पहले काजोल, तब्बू, ऐश्वर्या राय, इलियाना डिक्रूज जैसी अभिनेत्रियां अजय देवगन की पत्नी का किरदार पर्दे पर निभा चुकी हैं।