जनता गैराज
- फोटो : सोशल मीडिया
जनता गैराज
फिल्म 'जनता गैराज' एक्शन फिल्म है, जो साल 2016 में तेलुगू भाषा में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, सामंथा रुथ प्रभु, मोहनलाल समेत कई कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी 'जनता गैराज' के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जिसके मालिक पहले मोहनलाल होते हैं और वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों की मदद करते हैं। इसके बाद मोहनलाल की जगह जूनियर एनटीआर लेते हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ मजेदार फैमिली ड्रामा भी है।