टीकू वेड्स शेरू
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर की शुरुआत शेरू से होती है, जो मुंबई में एक अभिनेता के तौर पर संघर्ष कर रहा है। लेकिन जहां एक तरफ वह अपना करियर बनाने में लगा है, उसका परिवार उसके लिए शादी के सपने सजा रहा है। वह शेरू के लिए एक दुल्हन ढूंढते हैं, जिसका नाम टीकू ढूंढता है। ताज्जुब की बात यह है कि टीकू भी अभिनेत्री बनने का सपना देखती है। वह भोपाल से बाहर जाने और मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने के अपने सपनों के कारण ही इस शादी के लिए हां कहती दिखाई देती है। दोनों की शादी हो जाती है और उसके बाद दोनों के जीवन में एक के बाद एक घटना होती है, जिसके तार अंडरवर्ल्ड, ड्रग्स से भी जुड़ते हैं।