टिक टॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शॉर्ट वीडियो शेयरिंग एप्लीकेशन टिक टॉक भारत में अपनी बिगड़ी हुई छवि को सुधारने की भरपूर कोशिश कर रहा है और उसमें धीरे-धीरे कामयाब होता भी दिख रहा है। अब तक सिर्फ यही खबरें थीं कि टिक टॉक गूगल प्ले स्टोर पर उपभोक्ताओं की तरफ से मिले नेगेटिव रिव्यूज को हटाकर अपनी रेटिंग में सुधार कर रहा है। लेकिन, अब ये शिकायतें भी आने लगी हैं कि टिक टॉक के खिलाफ या फिर टिक टॉक के जन्म स्थान यानी चीन के खिलाफ अगर कोई उपभोक्ता वीडियो बनाता है तो वह उसकी वीडियो भी अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट कर देता है।