सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के रिलीज होते ही बवाल मच गया है। एक इंटरव्यू में सलमान ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद से वाल्मिकी समाज ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जगह-जगह फिल्म के पोस्टर और पुतले फूंके जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan
ये विरोध अजमेर से शुरू हुआ था जो अब जयपुर और कोटा पहुंच गया है। शुक्रवार को फिल्म रिलीज होते ही सुबह के शो को कैंसिल करवाने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को कस्टडी में भी लिया है।
पढ़ें- हाथों में हाथ थामे मुंबई पहुंचे अनुष्का-विराट, एयरपोर्ट पर दूल्हा-दुल्हन को देख भीड़ हुई बेकाबू
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : self
प्रदर्शनकारियों ने सिनेमा हॉल के मालिकों को धमकी दी कि अगर फिल्म की रिलीज नहीं रोकी तो इसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि सलमान खान एक टीवी शो पर डांस के बारे में चर्चा करते नजर आए थे, जिसमें उन्होंने किसी स्टेप के बारे में चर्चा करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की।
पढ़ें- विराट-अनुष्का को पीएम मोदी ने दिया जबरदस्त तोहफा, देखकर दूल्हा-दुल्हन को नहीं हुआ यकीन
4 of 5
salman khan
वाल्मिकी समाज की ओर से कहा गया कि देश की जनता फिल्में देखती हैं तभी ये लोग हीरो बनते हैं। पर ये लोग ओछी टिप्पणी कर देश की जनता का दिल दुखाते हैं। अगर सलमान ने माफी नहीं मांगी तो वे उसकी फिल्मों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।
इसके चलते सलमान खान के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। एक बयान के दौरान शिल्पा शेट़्टी ने भी ऐसे ही किसी जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया था। इसलिए सलमान के साथ शिल्पा भी लपेटे में आ गई हैं।