फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खतरनाक सीन ने 'टाइगर जिंदा है' को करवाई 300 करोड़ की कमाई, सामने आया वीडियो

Thu, 18 Jan 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की हैं। इस फिल्म ने महज कुछ ही दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। जिसमें सलमान और कटरीना की जोड़ी के अलावा दमदार स्टंट ने भी अहम रोल निभाया। इस फिल्म के सबसे खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप ये जरूर कह सकते हैं कि कितना जोखिम भरा रहा होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan
इस वीडियो में फिल्म में दिखाए जाने वाले तेल टैंकर को उड़ाने वाले सीक्वेंस को दिखाया गया है। वीडियो में इस खतरनाक एक्शन की तैयारी की जा रही हैं साथ ही स्टंटमैन सैम ट्रिमिंग सेफ्टी केयर पहनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन्होंने ने ही उस टैंकर को चलाया था जिसे सीन के दौरान ब्लास्ट किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
sam
ये सीन फिल्म का क्लाइमेक्स था ऐसे में इस सीन को बेहतरीन दिखाने का प्रेशर उनके चेहरे पर साफतौर पर दिखाई दे रहा है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अबु धाबी में की गई है और ये सीन भी वहीं पर फिल्माया गया है।टैंकर को ब्लास्ट करने वाले सैम वीडियो में बता रहे हैं कि ब्लास्ट से पहले ट्रक में रखे दो कैनल में हाई प्रेशर गैस भरी गई। वीडियो को देखकर लग रहा है कि सेफ्टी का काफी ध्यान रखा गया है। 

4 of 5
Tiger Zinda Hai
'टाइगर जिंदा है' फिल्म पूरी तरह से एक्शन से भरपूर है ऐसे में इसके क्लाइमेक्स को बेहतरीन बनाना अपने आप में बड़ी चुनौती थी। 1 मिनट 33 सेकेंड के मेकिंग वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। 

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
आपको बता दें इस फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं वहीं बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाई का सिलसिला बरकरार है। इस फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी इसकी रफ्तार बरकरार है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 328.09 करोड़ की कमाई की है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें