फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: सेट पर होगा कुछ ऐसा, 5 साल बाद फिर से सलमान की बांहों में दिखेंगी कैटरीना

Mon, 06 Nov 2017 06:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
घोषणा के बाद से ही सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' चर्चा में बनी हुई है। अगले महीने फिल्म रिलीज होने वाली है। 07 नवंबर को फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज होने वाला है। दोनों ही स्टार्स के फैन इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
एक्सपर्ट्स की मानें तो 'टाइगर जिंदा है', इस साल बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है। फिल्म के कई पोस्टर और स्टिल सामने आ चुके हैं, जिससे पता चलता है कि फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
अब खबर आई है कि टाइगर जिंदा है के निर्माता फिल्म के गाने को बिग बॉस के जरिए प्रमोट करने का प्लान बना रहे हैं। फिल्म का पहला गाना बिग बॉस के सेट पर रिलीज किया जाएगा। सलमान खान और कटरीना कैफ बिग बॉस-11 में 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' गाने पर डांस करेंगे। 
पढ़ें: स्विमिंग पूल में नहाते समय कटरीना कैफ ने शेयर किया वीडियो, लिखा Miss You

4 of 5
एक सूत्र ने बताया कि, चूंकि सलमान खान इस शो को लंबे समय से होस्ट कर रहे हैं और आज कल इसकी टीआरपी भी हाई है। जिसके देखते हुए फिल्म निर्माता इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। मेकर्स एक रोमांटिक गाने को भी लॉन्च करने पर विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान और कटरीना 5 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापस लौट रहे हैं, इसलिए माना जा रहा है कि निर्माता फिल्म के रोमांटिक गाने को रिलीज करेंगे। बता दें कि फिल्म 'टाइगर जिंदा है' 22 दिसंबर को रिलीज होगी। 
पढ़ें: Big Boss 11: इस क्रिकेटर के बच्चे की मां बनने वाली थीं अर्शी खान, टास्क में बता दी सारी सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें