बॉलीवुड की अपकमिंग थ्रिलर मूवी 'अक्सर 2' का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक ट्रेलर पहले भी रिलीज किया जा चुका है।
विज्ञापन
2 of 5
aksar 2
साल 2006 में आई बॉलीवुड फिल्म 'अक्सर' काफी सफल रही थी। उसके गाने तो सबकी जुबान पर थे। अब 11 सालों बाद 'अक्सर' का सीक्वल 'अक्सर 2' आ रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें टेलीविजन के चर्चित अभिनेता गौतम रोडे और बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस जरीन खान लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
aksar 2
'लव, सेक्स और धोखा' जैसे बोल्ड सब्जेक्ट को बॉलीवुड फिल्म मेकर्स लगातार उठाते रहे हैं। इसी कड़ी में ये अगली फिल्म है। 'अक्सर 2' 17 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।
4 of 5
अक्सर 2
- फोटो : Tips
इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर टिप्स ने जारी किया है। जिसमें अभिनव शुक्ला भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अनंत महादेवन ही कर रहे हैं। उन्होंने ही 'अक्सर' फिल्म भी बनाई थी। इस फिल्म की कहानी के साथ ही प्रोड्यूसर भी अनंत ही हैं। फिल्म में म्यूजिक मिथून ने दिया है।