फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सलमान की तरह ही वर्जिन हूं', फैन के सवाल पर टाइगर श्रॉफ ने दिया जवाब

Mon, 02 Aug 2021 04:58 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, टाइगर श्रॉफ - फोटो : Instagram Post
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जिन्होने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। टाइगर को अक्सर सोशल मीडिया पर उनके लुक्स को लेकर कई बार आलोचनाएं झेलनी पड़ी हैं। हालांकि इन सबसे खुद को अलग रख कर जैकी श्रॉफ के लाडले बेटे टाइगर ने सिर्फ अपने फिल्मी करियर पर फोकस किया। नतीजा आज टाइगर न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता बनकर उभरे बल्कि आज वो युवाओं के साथ-साथ बच्चों के बीच भी बहुत ही लोकप्रिय हैं। 

शुरुआती दौर में लुक्स को लेकर हुए थे ट्रोल

हाल ही में टाइगर ने एक टॉक शो के दौरान अपना दर्द बयां किया। उन्होने बताया कि लोग उन्हें उनके लुक्स को लेकर शुरुआत में बहुत ट्रोल किया करते थे। कई दफा सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए लोगों ने उनसे ये तक पूछ लिया कि वो फिल्म के हीरो हैं या फिर हीरोइन। हाल ही में टाइगर अरबाज खान के टॉक शो में पहुंचे जहां उन्होने अपने करियर के शुरुआती दौर में क्या-क्या दर्द झेला इसके बारे में विस्तार से बातचीत की। इसी के साथ एक फैन ने जब उनसे ये पूछा कि क्या वो वर्जिन हैं तो उन्होंने इसका मजेदार जवाब दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर लोग करते थे ऐसा सवाल

दरअसल इस शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें टाइगर उनके करियर के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए बता रहे हैं कि उन्हें सोशल मीडिया पर लोग किस तरह के हेट कमेंट्स देते थे। उन्होंने अरबाज से बातचीत में कहा, ‘मेरी फिल्म की रिलीज से पहले मुझे बहुत ट्रोल किया जाता था। लोग मेरे लुक्स को लेकर मजाक उड़ाते थे। वो बोलते थे यार ये हीरो है या हीरोइन है? लोगों ने कहा ये तो जग्गू दादा का बेटा नहीं लगता’।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff
दाढ़ी को लेकर टाइगर ने दिया मजेदार जवाब

अरबाज खान ने लोगों द्वारा ट्विटर पर पूछे गए कई सवालों का जवाब टाइगर से मांगा। एक ट्रोलर के सवाल को पढ़ते हुए अरबाज ने कहा, ‘एक ने पूछा है- आपके पास सब कुछ है बस दाढ़ी नहीं है। इस सवाल का जवाब देते हुए टाइगर ने अपनी शक्ल की तरफ इशारा किया और कह-ये क्या है भई।

4 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : Instagram: @tigerjackieshroff
ट्रोल्स का ऐसे दिया टाइगर ने जवाब

टाइगर श्रॉफ ने ट्रोलिंग का जवाब देते हुए कहा, ‘लोग आपको तभी बुली और ट्रोल करते हैं जब आपने उन पर अपना कुछ असर छोड़ा हो। मैं आज जो कुछ भी हूं वो सिर्फ और सिर्फ दर्शकों की वजह से हूं। बस मैं लंबे समय से लोगों के दिलों में हूं यही मेरे लिए मायने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ, सलमान खान - फोटो : Social Media
वर्जिन होने पर भी किया सवाल

अरबाज खान ने सोशल मीडिया ट्वीट को पढ़ते हुए टाइगर से कहा कि कोई ये जानना चाहता है कि वो वर्जिन हैं या नहीं। इसका जवाब देते हुए टाइगर ने कहा, ‘सलमान भाई  की तरह मैं भी वर्जिन हूं। बता दें कि कुछ सालों पहले जब करण ने अपने शो में सलमान खान से ये सवाल किया था तो दबंग खान ने अपने जवाब से हर किसी को हैरान कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें