Baaghi 2
आमतौर पर सलमान, शाहरुख और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में एक दिन में इतनी कमाई करती हैं लेकिन टाइगर और दिशा जैसे यंग स्टार्स के लिए यह आंकड़ा छूना वाकई काबिले-तारीफ है। टाइगर की यह पहली फिल्म है जो देश भर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसे विदेश में भी 625 स्क्रीन्स मिली हैं। इसमें इटली और म्यांमार जैसे 45 देश शामिल है।