अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर पूरे 27 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। उमेश शुक्ला निर्देशित फिल्म '102 नॉट आउट' का मजेदार और इंट्रेस्टिंग ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और दोनों की केमिस्ट्री को 27 पहले की तरह ही बहुत पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन जहां लगातार एक के बाद एक फिल्में करने में व्यस्त रहते हैं वहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।