बॉलीवुड स्टार किड्स में टाइगर श्रॉफ का नाम तो उनके बॉलीवुड डेब्यू के बाद फेमस हो गया है। वहीं उनकी बहन कृष्मा श्रॉफ भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में कृष्णा देर रात एक मिस्ट्री ब्वॉय के साथ नजर आई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मिस्ट्री ब्वॉय के साथ कृष्णा श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इंस्टाग्राम पर विरल ने एयरपोर्ट के कुछ फोटोज पोस्ट किए। जिसमें जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। वहीं फोटोज में दिख रहा है कि मिस्ट्री ब्वॉय ने कृष्णा के कंधे पर हाथ रखा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
मिस्ट्री ब्वॉय के साथ कृष्णा श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जो शख्स कृष्णा के साथ नजर आ रहा है उसका नाम इबन ह्याम्स (Eban Hyams) है। इबन एक प्रोफेशनल बास्केटबॉल प्लेयर हैं। वहीं विकीपीडिया के मुताबिक इबन के पास ऑस्ट्रेलियन, इजराइली और भारतीय नागरिकता भी है।
4 of 5
krishna shroff
गौरतलब है कि भाई और पिता की तरह कृष्णा को बॉलीवुड में कुछ खास दिलचस्पी नहीं है। लेकिन कृष्णा एक फिटनेस फ्रीक हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर फिटनेस से जुड़े अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
फिटनेस के साथ ही कृष्णा को टैटू का भी शौक है। कृष्णा ने अपनी कलाई पर सितारों का टैटू बनवाया है, वहीं अपने हाथ पर गॉडमदर का टैटू बनवाया है। इसके साथ ही कृष्णा के कमर-पेट और जांघ पर भी टैटू है। एक इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा था कि मुझे अपना जोन पसंद है और मुझे अपने दायरे में ही रहना पसंद है। मेरे पास दो दोस्त हैं, जिन्हें मैं करीब 20 साल से जानती हूं।