फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ इस तरह मनाया टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने वैलेंटाइन डे, ब्वॉयफ्रेंड संग तस्वीरें हो रही वायरल

Sat, 15 Feb 2020 03:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कृष्णा फिल्म इंडस्ट्री से कोसों दूर हैं। लेकिन फिर भी वो हर वक्त सुर्खियों में बनी रहती हैं। कृष्णा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो खुद से जुड़ी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ही कृष्णा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Krishna Shroff, bole chudiyan - फोटो : social media
कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में कृष्णा एक बार फिर से सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। कृष्णा ने हाल ही में एक बार फिर से अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मिस्ट्री ब्वॉय के साथ कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों नें कृष्णा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। तस्वीरें कृष्णा ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर साझा की थी। इसके साथ कैप्सन में कृष्णा ने लिखा, 'हर रोज आपकी आभारी हूं।' ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
 

4 of 5
मिस्ट्री ब्वॉय के साथ कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कृष्णा बास्केट बॉल प्लेयर एबन ह्यमस को डेट कर रही हैं। दोनों एक दूसरे को करीब 4 महीने से डेट कर रहे हैं। दोनों एक रेस्टोरेंट में मिले थे। जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ हैं। ये पहली बार नहीं है जब कृष्णा ने एबन के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इससे पहले भी कई बार कृष्णा एबन के साथ तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर और मिस्ट्री ब्वॉय के साथ कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
एबन टाइगर के काफी अच्छे दोस्त हैं। कृष्णा की एबन के साथ तस्वीरों पर भी टाइगर अक्सर कमेंट करते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही कृष्णा ने एबन के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें वो बिकिनी में अपने ब्वॉयफ्रेंड संग स्विमिंग पूल के किनारे नजर आई थीं। उनकी इस तस्वीर पर भाई टाइगर ने भी कमेंट किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें