फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स-ऑफिस पर कार्तिक के सामने फीके पड़े वरुण, आदित्य और दीपिका, तानाजी से इतने करोड़ से रह गई पीछे

Sat, 15 Feb 2020 01:29 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
माई सिटी टॉक्स में कार्तिक और सारा - फोटो : अमर उजाला
निर्देशक इम्तियाज अली की प्रेम कहानियों के कुशल चितेरे के रूप में रही पहचान को सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी का साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रहा है। इम्तियाज की फिल्म लव आज कल साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इसी के साथ कार्तिक आर्यन ने साल 2020 में वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और सैफ अली खान जैसे सितारो को भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
सारा, कार्तिक - फोटो : Social Media
कार्तिक और सारा की फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े हम आपको पहले ही बता चुके हैं। फिल्म ने वैलेंटाइंस डे के दिन रिलीज होकर पहले दिन 12.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये कार्तिक की फिल्मों की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है। फिल्म लव आजकल इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तानाजी से बस थोड़ा सा ही पीछे रही।
विज्ञापन

3 of 4
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कमाई के मामले में इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली अजय देवगन स्टारर फिल्म तानाजी की ओपनिंग 15.10 करोड़ रुपये रही। दूसरे नंबर पर लव आजकल है और इसके बाद टॉप फाइव ओपनर्स में शामिल फिल्में हैं, स्ट्रीट डांसर 10.26 करोड़ रुपये, मलंग 6.71 करोड़ रुपये और छपाक 4.77 करोड़ रुपये।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत की फिल्म पंगा इस साल की अब तक रिलीज हुई फिल्मों की टॉप फाइव फिल्मों में जगह बनाने से चूकी है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 2.70 करोड़ रुपये था। इससे ज्यादा पहले दिन का कलेक्शन सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन का रहा जिसने बॉक्स ऑफिस पर 3.24 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।

ऐश्वर्या और मणिरत्नम की फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा, पहली बार परदे पर दिखेगा विश्वसुंदरी का ये रूप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें