फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद कृष्णा श्रॉफ के ब्वॉयफ्रेंड का पोस्ट, लिखा- 'दूरियों से रिश्ते...'

Fri, 20 Nov 2020 10:35 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। कृष्णा की लव लाइफ काफी ओपन रही है। लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने खुलासा किया कि इबान हायम से उनका ब्रेकअप हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक पोस्ट भी लिखा था। ब्रेकअप के कई दिन बाद अब हायम ने भी एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ हिंट दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
इबान हायम की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
इबान हायम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसा लिखा है जिसे लोग उनके ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, 'दूरियों से रिश्ते प्रभावित नहीं होने चाहिए, प्यार हमेशा बेपरवाह होना चाहिए।' 
विज्ञापन

3 of 5
कृष्णा श्रॉफ, एबन - फोटो : Instagram
बीते दिनों  कृष्णा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की थी जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे सभी फैन क्लब्स आप सभी बहुत प्यारे हैं, लेकिन मुझे एबन के साथ एडिट की हुई तस्वीरों में टैग करना बंद कर दीजिए। अब हम साथ नहीं है, तो कृपया हमें एक साथ मत जोड़िए। आप सभी को बता रही हूं क्योंकि ये सार्वजनिक है, धन्यवाद।'

4 of 5
दिशा पाटनी, कृष्णा श्रॉफ - फोटो : instagram/dishapatani, kishushroff
ब्रेकअप के एलान से कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एबन की सारी तस्वीरें हटा दी थीं। लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही कृष्णा एबन के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आई थीं। जिसके बाद इन खबरों पर विराम लग गया था। लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही ब्रेकअप का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : फाइल
गौरतलब है कि इबान हायम बास्केट बॉल प्लेयर हैं। कृष्णा से की उनकी मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी। जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ थे। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। 

VIDEO: जब करीना के पाउट की वजह से ट्रोल हुई थीं करिश्मा, जानिए पूरा मामला

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें