फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप: टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने बयां किया दर्द, बोलीं- ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बताकर अब पछता रही हूं

Sun, 11 Jul 2021 03:21 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा श्रॉफ, एबन हायम्स - फोटो : Instagram
टाइगर श्रॉफ की बहन और जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा फिल्मी दुनिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपनी तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। कृष्णा श्रॉफ के भाई टाइगर अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से जितना दूर रखते हैं। उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर उतना ही खुलकर बात करती हैं। कृष्णा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बता दें कि कृष्णा श्रॉफ मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी एबन हायम्स के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से अब इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

इस बात का कृष्णा श्रॉफ को है पछतावा

कृष्णा श्रॉफ ने एबन हायम्स के साथ अपने रिश्ते पर हमेशा खुलकर बातचीत की है। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी एबन के साथ कई तस्वीरें साझा की थी। लेकिन अब टाइगर की बहन कृष्णा को ऐसा करने का पछतावा हो रहा है। कृष्णा ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने अपने निजी रिश्ते के बारे में दुनिया के सामने बता कर खुद की पहचान खो दी है। उन्हें इस बात का बहुत पछतावा है कि उन्होंने एबन हायम्स के साथ अपने रिश्ते को दुनिया के सामने उजागर किया।
विज्ञापन

2 of 5
कृष्णा श्रॉफ, एबन हायम्स - फोटो : Instagram
रिश्ते को नहीं करना चाहिए सार्वजनिक

कृष्णा ने एबन हायम्स से अपने ब्रेकअप के बाद एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि अपने ब्रेकअप से वो यही सीखी हैं कि उन्हें अपने रिश्ते को पूरी तरह से सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'मैं बिलकुल सच्ची थी, मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को इस बात को स्वीकार करने में क्या दिक्कत है कि वो किसी को डेट कर रहे हैं या ऐसा कुछ भी। मुझे ये चीजें कभी भी समझ नहीं आईं। मेरे लिए ये एक विदेशी चीज की तरह है। इसलिए नहीं क्योंकि मैं इन चीजों पर शर्मिंदा हूं या ऐसा कुछ, मुझे रियल रहना अधिक पसंद है। 
विज्ञापन

3 of 5
कृष्णा श्रॉफ, एबन हायम्स - फोटो : Instagram
मुझे ऐसा लगा मैंने अपनी पहचान खो दी

कृष्णा श्रॉफ ने इस मीडिया बातचीत में ये भी कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि उन्होंने खुद की पहचान खो दी है। कृष्णा ने कहा, 'क्योंकि जब मैंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बताया, और मैंने उस रिश्ते में खुद का जितना योगदान दिया है। मुझे ऐसा लगा कि मैंने खुद की पहचान खो दी। सब कुछ हमारे बारे में था और इन चीजों ने हमें बांध रखा था। हम एक ही इंसान थें।

4 of 5
कृष्णा श्रॉफ, एबन हायम्स - फोटो : Instagram
आप की खुद की अलग पहचान होनी चाहिए
 
कृष्णा श्रॉफ ने इस मीडिया चैनल से आगे बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि खुद के लिए जीना और खुद के नाम से जाने जाना बहुत ही महत्पूर्ण है। न कि आप और कोई और इसमें शामिल है। मेरे पास आज जो कुछ भी है वो मेरे लिए है, मेरे बारे में हैं और वो मेरे अलावा किसी के काम का नहीं है। इसलिए मैं खुद की पहचान से जानना चाहती हूं। कृष्णा ने इसके अलावा भी कई खुलासे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृष्णा श्रॉफ, एबन हायम्स - फोटो : Instagram
अपने ब्रेकअप के बाद कृष्णा श्रॉफ ने किया था पोस्ट

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा में रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कई फैन अकाउंट भी हैं। एबन हायम्स से ब्रेकअप के बाद कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर एक पोस्ट किया और उसके साथ लिखा, 'आप सब फैनक्लब बहुत प्यारे हैं। लेकिन मुझे एबन हायम्स के साथ तस्वीरों में टैग करना और उनके साथ मेरी तस्वीरें एडिट करके लगाना बंद कर दीजिए। अब हम साथ नहीं हैं। इसलिए हमें एक साथ जोड़ना बंद कर दीजिए। आप लोगों को मैं ये इसलिए बता रही हूं क्योंकि ये पहले से ही पब्लिक है। उन्होंने एबन हायम्स के साथ अपनी सारी तस्वीरें भी डिलीट कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें