फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heropanti 2: 'हीरोपंती 2' को लेकर टाइगर श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया, बोले- रिलीज के पहले मजा आया लेकिन बाद में...

Sun, 25 Sep 2022 11:38 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने अभिनय के साथ ही बेहतरीन डांस और कमाल की फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अब इसी बीच हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर #ASK (पूछो) सेशन रखा था। इस दौरान उनके फैंस ने एक के बाद एक कई सवाल पूछे और अभिनेता ने भी सभी सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने टाइगर श्रॉफ से हीरोपंती को लेकर भी सवाल किया। टाइगर ने इस सवाल को इग्नोर करने के बजाय बिल्कुल स्पष्ट जवाब दिया है।
 

Falguni Pathak: नेहा कक्कड़ के नए गाने को पहली बार सुन ऐसी थी फाल्गुनी पाठक की प्रतिक्रिया, कहा- मैं बस उल्टी…

 

विज्ञापन

2 of 4
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
आस्क सेशन में पूछे फैंस ने सवाल
टाइगर श्रॉफ से लोगों ने आस्क सेशन के दौरान उनकी फिटनेस से लेकर उनके पसंदीदा खेल, फेवरेट साउथ एक्टर, पसंदीदा किक कौन सी है। जैसे कई सवाल फैंस ने पूछे। जिसके जवाब में टाइगर ने बताया कि उन्हें फुटबॉल पसंद है और साउथ में वह अल्लू अर्जुन के फैन हैं। इसके अलावा भी उन्होंने फैंस के सभी सवालों के खुलकर जवाब दिए।
 

Urfi Javed: सिम कार्ड से कुछ इस तरह बनाई गई थी उर्फी जावेद की ड्रेस, देख चकरा जाएगा आपका सिर

विज्ञापन

3 of 4
हीरोपंती 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हीरोपंती 2 को लेकर टाइगर श्रॉफ की प्रतिक्रिया
आस्क सेशन के दौरान एक प्रशंसक ने जब टाइगर श्रॉफ से पूछा कि 'हीरोपंती 2' करके उन्हें कैसा लगा, तो इस पर साफ-सुथरा जवाब देते हुए टाइगर ने कहा। रिलीज से पहले तो बहुत मजा आया लेकिन रिलीज के बाद... लग गए। बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया था जो लोगों के काफी पसंद आई थी लेकिन 'हीरोपंती 2' को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली और ये फिल्म साल 2022 की फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गई।


विज्ञापन

4 of 4
टाइगर श्रॉफ - फोटो : insta
टाइगर श्रॉफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट
बात करें वर्क फ्रंट की तो टाइगर श्रॉफ फिल्म गणपत में मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कृति सेनन भी एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा टाइगर फिल्म 'छोटे मियां बड़े मियां' भी कर रहे हैं जिसमें उनके साथ अभिनेता अक्षय कुमार नजर आएंगे।
 

Heart of Stone: आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, एक्शन अवतार में दिखीं अभिनेत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें