ऐश्वर्या राय बच्चन के मणिरत्नम को अपना गुरु मानती है। मिस वर्ल्ड बनने के बाद सबसे पहले मणि रत्नम ने ही ऐश्वर्या राय बच्चन को तमिल फिल्म 'इरुवर' से लॉन्च किया था। इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर हिंदी फिल्म 'गुरु' बनाई और फिर 'रावण' में भी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को मौका दिया। अब वह मणिरत्नम की महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन (PS1)' राजकुमारी नंदिनी की भूमिका निभा रही हैं। कल शनिवार को मुंबई में आयोजित इस फिल्म के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि मणि सर के साथ काम करना हमेशा पारिवारिक माहौल में काम करने जैसा होता है।