फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff: दिशा पाटनी के बाद इस हसीना पर आया टाइगर श्रॉफ का दिल! अभिनेता ने बताई रिश्ते की सच्चाई

Thu, 11 Aug 2022 02:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों दिशा पाटनी संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। टाइगर और दिशा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा बात नहीं की। लेकिन अब टाइगर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि दिशा के बाद टाइगर की जिंदगी में एक हसीना की एंट्री हो गई है।
विज्ञापन

2 of 4
टाइगर श्रॉफ - फोटो : विरल भयानी
रिपोर्ट्स के अनुसार टाइगर श्रॉफ दिशा पाटनी से ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं। आकांक्षा शर्मा टाइiगर के साथ 'कैसेनोवा' और 'आई एम ए डिस्को डांसर 2.0' म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। दोनों के अफेयर की खबरों तेजी से फैल रही हैं। हालांकि टाइगर से जब दोनों के रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बस इतना कहा कि ये सच नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 4
दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ - फोटो : Instagram
टाइगर ने दिशा पाटनी के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर कुछ नहीं कहा। बस आकांक्षा के साथ अपने अफेयर की खबरों को खारिज कर दिया है। आकांक्षा की बात करें तो उन्होंने 2020 में साउथ की फिल्म 'त्रिविक्रम' से अपने करियर की शुरुआत की है। इसके अलावा वह वरुण धवन और महेश बाबू के साथ विज्ञापनों में भी दिखी हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के बारे में कहा जा रहा था कि दोनों काफी समय से साथ थे, ऐसे में दिशा अब शादी करना चाहती थीं। लेकिन टाइगर शादी के लिए तैयार नहीं है, जिस वजह से दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों ने ही इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए भी टाइगर ने दिशा को बधाई भी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें