फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए टाइगर, एक्ट्रेस को भीड़ से बचाने के लिए किया ये काम

Mon, 17 Jun 2019 12:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
disha patani, tiger shroff - फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है लेकिन जिस तरह दोनों हमेशा साथ दिखते हैं उसके बाद बॉलीवुड के गॉसिप के गलियारों में उनके अफेयर के चर्चे हैं। एक बार फिर दिशा और टाइगर रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए।
विज्ञापन

2 of 5
disha patani, tiger shroff - फोटो : social media
डिनर डेट पर गईं दिशा इस दौरान ग्रीन कलर की पोल्का डॉट्स ड्रेस पहने दिखीं। दिशा काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं टाइगर ने टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट्स पहने थे। सनग्लासेस पहने टाइगर काफी कूल लग रहे थे। टाइगर, दिशा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव होते हैं एक बार फिर उनका ऐसा ही अंदाज दिखा।
विज्ञापन

3 of 5
disha patani - फोटो : social media
दरअसल, रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही दिशा को फैंस की भीड़ ने घेर लिया। पहले टाइगर निकले जब उन्होंने देखा कि बाहर फैंस की भीड़ है तो उन्होंने दिशा को पकड़कर कार में बिठाया उसके बाद वो खुद कार में बैठे। 

4 of 5
disha patani, aditya thackeray - फोटो : social media
हाल ही में दिशा पाटनी शिवसेना के युवा शाखा के प्रमुख आदित्य ठाकरे के साथ डिनर पर गई थीं। आदित्य ठाकरे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और बाल ठाकरे के पोते हैं। इस डिनर के बाद दिशा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani - फोटो : social media
टाइगर के बिना आदित्य के साथ डिनर पर जाने को लेकर जब यूजर्स ने दिशा पर सवाल उठाए तो उन्होंने इसका करारा जवाब भी दिया। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में दिशा पाटनी ने कहा, 'आप दोस्तों के साथ डिनर और लंच पर जाते हैं, इसमें गलत क्या है? हर किसी के दोस्त होते हैं मेल और फीमेल। आप जेंडर देखकर अपने दोस्त नहीं चुनते हैं। मुझे केवल महिलाओं से दोस्ती करने की जरूरत नहीं है। मैं ऐसे प्रोफेशन में हूं जहां हर बात के लिए मुझे जज किया जाएगा। अगर लोग मुझे गलत समझते हैं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अपने काम पर फोकस करूंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें