salman khan and taimur
- फोटो : social media
भारत की इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को बधाई देने में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पीछे नहीं रहे। सलमान खान से लेकर कई दिग्गज सेलेब्स ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। सलमान खान ने टि्वटर पर एक फोटो शेयर की। इसमें वो इंडिया लिखी हुई टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा, 'बधाई हो टीम भारत'। वहीं तैमूर की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें तैमूर इंडिया लिखी हुई टीशर्ट पहन सैल्यूट करते दिख रहे हैं।