फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ को लगी चोट और ईडी के सामने नोरा खोलेंगी राज, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Wed, 22 Dec 2021 07:31 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
टाइगर श्रॉफ, नोरा फतेही - फोटो : Social Media
एक्टर  टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों के साथ अपने बेहतरीन डांस मूव्स और फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वे अक्सर ही अपने फैंस के साथ जिम, डांस और शूटिंग की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस समय टाइगर श्रॉफ यूके में हैं और अपनी आने वाली फिल्म 'गणपत' की शूटिंग कर रहे हैं। 'गणपत' की शूटिंग के दौरान टाइगर की आंख में चोट लग गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से तस्वीर शेयर करके दी। टाइगर ने अपनी सेल्फी पोस्ट की है जिसमें में देखा जा सकता है कि टाइगर की आंख पर सूजन आ गई है। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म के सेट पर अपनी सेल्फी क्लिक की है जिसमें वे हरे रंग की टी-शर्ट और जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'गणपत फाइनल काउंटडाउन'। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी आंख में सूजन आ गई है और उनकी आंख के आस-पास नीलापन आ गया है।
 
Tiger Shroff Injured : 'गणपत' की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ की आंख में लगी चोट, तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी

 
विज्ञापन

2 of 10
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हुआ था। जिसके बाद इस केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम लिया था। पूछताछ में सुकेश ने जैकलीन को लाखों के गिफ्ट देने की बात कही थी। इसके अलावा चार्जशीट में एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम भी लिया गया था। सुकेश के मुताबिक उसने नोरा को एक महंगी कार गिफ्ट की थी। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दोनों अभिनेत्रियों से पूछताछ की थी। ईडी की पूछताछ में नोरा फतेही ने अपनी ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था। अब इस मामले में एक और खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक नोरा फतेही मनी लॉन्ड्रिंग केस में गवाह बनने जा रही हैं।
 
Sukesh Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा फतेही खोलेंगी कई राज, सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ बनेंगी सरकारी गवाह

 


 
विज्ञापन

3 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका ने निक जोनस से तलाक होने के सवाल पर भी अपनी बात रखी है। TOI के मुताबिक जब प्रियंका से उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से जोनस सरनेम हटाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘मैं बस चाहती थी कि मेरा यूजरनेम मेरे ट्विटर से मैच हो। मैं ये देखकर काफी हैरान हूं कि लोगों के लिए ये इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया। ये सोशल मीडिया है यार तो चिल रहें आप सभी।’  हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स साझा किए ते जिसमें उन्हें 'निक जोनस की पत्नी' कहकर संबोधित किया गया था। प्रियंका ने यह भी पूछा था कि अभी भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा था, मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ' निक जोनस की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।
 
Priyanka Chopra: हो गया खुलासा, तो इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से हटाया पति का सरनेम 'जोनस'


 

4 of 10
सामंथा प्रभु बोल्ड लुक - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
नागा चैतन्य से तलाक के बाद से ही सामंथा रूथ प्रभु ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि सामंथा ने पैसों के लिए नागा से शादी की और चार साल बाद ही तलाक दे दिया। हाल ही में एक बार फिर सामंथा को उनके तलाक का जिम्मेदार ठहराते हुए ट्रोल करने की कोशिश की गई। हालांकि इस बार भी सामंथा ने बेहद सटीक और सधा हुआ जवाब देते हुए ट्रोल करने वाले इस शख्स की बोलती बंद कर दी है। एक यूजर ने सामंथा को ट्रोल करते हुए लिखा था- सामंथा एक तलाकशुदा, बर्बाद और सेकेंड हैंड आइटम है जो कि नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के टैक्स फ्री 50 करोड़ रुपये लूटकर बैठी है। इस पर सामंथा ने यूजर को जवाब दिया- ‘गॉड ब्लेस योर सोल’ यानी भगवान आपकी रक्षा करें। सोशल मीडिया पर सामंथा के इस जवाब की तारीफ हो रही है। हालांकि यूजर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।
 
Troll: सामंथा को यूजर ने कहा 'तलाकशुदा सेकेंड हैंड आइटम', अभिनेत्री ने इस तरह जवाब देकर की बोलती बंद




 
विज्ञापन

5 of 10
सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI
जया बच्चन (Jaya Bachchan) एक बार फिर संसद में अपने गुस्से को लेकर चर्चा में हैं। राज्यसभा में अपने खिलाफ निजी टिप्पणी से आहत जया ने भाजपा के सांसदों को श्राप दे दिया कि जल्द ही उनके बुरे दिन आने वाले हैं। इस मामले को बेशक दो दिन बीत चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे भुलाने को तैयार नहीं हैं। बुधवार की सुबह से ही ट्विटर पर जया बच्चन टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई हैं। #JayaBachchan के साथ यूजर्स अपना पक्ष रख रहे हैं और जया बच्चन के गुस्से को ऐश्वर्या संग हुई ईडी की पूछताछ से जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, भारत की जनता ने आपको राज्यसभा में समाज की समस्याओं और मुद्दों को हल करने के लिए चुना है, न कि आपके पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए। अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें कलयुग की ऋषि दुर्वासा भी बताया।
 
Jaya Bachchan: जया बच्चन ने भाजपा को दिया श्राप तो हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- कलयुग की ऋषि दुर्वासा




 
विज्ञापन

6 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस कंगना रणौत आज मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना ने मुंबई पुलिस से थोड़ा और समय मांगा है। कंगना फिलहाल यूपी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। पिछली सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 22 दिसंबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया था। दरअसल अभिनेत्री ने सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि, 'खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें कुचल दिया था. चाहे इसकी वजह से देश को कितना भी कष्ट क्यों न हुआ हो।'
 
Kangana Ranaut: मुंबई पुलिस के सामने आज पेश नहीं होंगी कंगना रणौत, मांगा थोड़ा और वक्त
विज्ञापन

7 of 10
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को एडल्ट वीडियो बनाने के आरोप लगे थे। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी केस में उनके ऊपर मामला दर्ज किया था। तब से ही इस केस में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे थे और इस मामले में कई लोगों के नाम सामने आ रहे थे। पोर्नोग्राफी में राज कुंद्रा का नाम आने के बाद शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई थी। पोर्नोग्राफी केस के बाद से राज कुंद्रा ने मीडिया और सोशल मीडिया दोनों से ही दूरी बना ली थी। हालांकि लगभग तीन महीने जेल में रहने के बाद राज कुंद्रा की जमानत मंजूर हो गई। जिसके बाद पहली बार राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी मामले में सोशल मीडिया पर अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए सफाई दी थी। अब इसके बाद शिल्पा ने भी अपने पति राज कुंद्रा के सपोर्ट में ट्वीट किया है।
 
Pornography Case: राज कुंद्रा की सफाई के बाद शिल्पा शेट्टी ने पति के सपोर्ट में किया ट्वीट, बोलीं, 'सच कभी नहीं छिपता'


 

8 of 10
Rowdy Rathore - फोटो : file photo
2012 में आई अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘राउडी राठौर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2006 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'विक्रमर्कुडु' की आधिकारिक रीमेक थी। अब नौ साल बाद, फिल्म के सीक्वल की घोषणा की गई है। तेलगु फिल्म के लेखक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘राउडी राठौर 2’ की शूटिंग बीते साल यानी 2020 में शुरू होने वाली थी, लेकिन कोरोना माहामारी के बढ़ते मामलों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब खबरें आ रही हैं कि अगले साल 2022 के अंत में सीक्वल की शूटिंग शुरू हो सकती है। लेखक विजयेंद्र प्रसाद बताते हैं कि मैं वर्तमान में ‘राउडी राठौर 2’ की पटकथा लिख रहा हूं। भंसाली साहब (निर्माता संजय लीला भंसाली) ने सीक्वल लिखने के लिए मुझसे संपर्क किया। मुझे जल्द ही स्क्रिप्ट पूरी करने के लिए कहा गया है।"
 
Rowdy Rathore 2: अगले साल शुरू होगी 'राउडी राठौर 2' की शूटिंग, लेखक के.वी विजयेंद्र प्रसाद ने की पुष्टि



 

9 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में एक्सटॉर्शन के सबूत न मिलने की वजह से इसकी जांच अगले आदेश तक रोक दी गई है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने जांच के लिए एसईटी (स्पेशल इंक्वायरी टीम) का गठन किया था और लगभग 20 लोगों से पूछताछ की थी। हालांकि अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही कोई सबूत प्राप्त हुआ है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के स्वतंत्र गवाह ‘प्रभाकर सेल’ ने आरोप लगाया कि उसने शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की मांग करने वाली बातचीत सुनी थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जबरन वसूली के मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था।
 
Mumbai Cruise Drugs Case: नहीं मिला कोई सबूत, अगले आदेश तक रोकी गई आर्यन खान केस की जांच




 
विज्ञापन

10 of 10
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर लहंगे, साड़ी और बोल्ड ड्रेस में कई तस्वीरें आपको मिल जाएगी।  बुधवार को एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग स्टाइल में पोज देती हुईं चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट ने पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर फराज मनन द्वारा डिजाइन किए गए पोशाक पहन रखी है। तस्वीरों में आलिया का ग्लैमरस लुक दिख रहा है। तस्वीरों में आलिया भट्ट जिन आउटफिट में दिख रही हैं, उन्हें उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहना था। 
 
Alia Bhatt Photos: आलिया भट्ट ने शेयर कीं खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें, पाक डिजाइनर ने किये हैं डिजाइन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें