फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस हैं असली, लड़ाई में इस्तेमाल किए गए सेना के हेलीकॉप्टर और टैंक

Sun, 23 Feb 2020 10:43 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
भारतीय सिनेमा का झुकाव अब वास्तविकता की ओर हो चला है। इसके चलते अब हर परियोजना के निर्माता और निर्देशक अपनी हर फिल्म में प्रमाणिकता रखने के लिए कठिन से कठिन काम करने की कोशिश करते हैं। कुछ समय पहले तक सिर्फ कहानियों को लेकर ही हकीकत से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब फिल्म में इस्तेमाल किए गए कारक भी सत्यता की कहानी कहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'बागी' फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्में हिट होने के बाद इसके निर्माता तीसरी किस्त दुनिया के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने फिल्म में प्रमाणिकता लाने के लिए एक तरफ जहां फिल्म के एक्शन सीनों को स्वयं मुख्य कलाकार टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर से करवाया है, वहीं एक विशेष एक्शन सीक्वेंस में सेना के चार असली लड़ाकू हेलीकॉप्टर और आर्मी टैंकों का इस्तेमाल किया गया है। इस दृश्य के लिए सर्बिया की आर्मी से खास अनुमति ली गयी थी।
विज्ञापन

3 of 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर ने एक्शन के बारे और बताते हुए कहा, 'बागी 3 में हर चीज को बढ़ा कर किया गया है। इसके लिए मैं बहुत ही शुक्रगुजार हूं कि सर्बिया की सरकार ने हमारा काफी सहयोग किया है। खासकर उनकी आर्मी से, जो खुद टैंक्स को चलाकर सेट पर आया करते थे। हेलीकॉप्टर से लेकर टैंक्स, टैंक्स से लेकर हथियारों तक, सब कुछ वहां की आर्मी की तरफ से हमें उपलब्ध कराया गया था।'

 

4 of 5
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म की मुख्य अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने जानकारी देते हुए कहा, '400 धमाके, जीवंत एक्शन और शून्य से नीचे तापमान में टाइगर और पूरी एक्शन टीम काम कर रही थी। ये पहले से ही योजना बन चुकी थी कि सारे एक्शन हकीकत में करने हैं। कोई स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे। आप देखेंगे तो लगेगा कि ये सच में हो रहा हैं, क्योंकि ये असल में हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे और रितेश देशमुख अहम भूमिका में दिखेंगे। साजिद नाडियाडवाला की यह फिल्म मार्च के महीने में छः तारीख को रिलीज होगी।

38 साल बाद स्टेज पर जीवंत होगी 'डिस्को डांसर' की यादें, मुंबई और दिल्ली के दर्शक बन सकते हैं गवाह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें