Tiger Shroff
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा में दो हीरो की फिल्में बननी इसीलिए बंद हुईं कि अभिनेताओं का आपसी विश्वास कमजोर कम होता गया। फिल्म 'वॉर' में आपको तो कहीं ऐसी असुरक्षा महसूस नहीं हुई?
नहीं, बिल्कुल नहीं। मैं ऋतिक रोशन को अपना आदर्श मानता हूं। मेरे मन में उनके प्रति सिर्फ इज्जत ही है। हम दोनों अलग-अलग पीढ़ियों के हैं और अगर हमारी तुलना होती भी है तो ये मेरे लिए फख्र की बात होगी। मेरे लिए यही बहुत बड़ी जीत है। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। मेरे लिए तो ये उनसे सीखने का एक बहुत ही अच्छा मौका रहा। मेरी किस्मत अच्छी रही कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।