फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'झांसी की रानी' के सामने 'बागी' के तेवर पड़े फीके, बदलनी पड़ी रिलीज की तारीख

Thu, 04 Jan 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
baaghi 2
एक्टर टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए अच्छी खबर है। टाइगर और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी की आने वाली फिल्म 'बागी-2' की रिलीज डेट सामने आ गई है। टाइगर ने फिल्म का पोस्टर ट्वीट किया है।

पढ़ें: महाराष्ट्र बंद: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर निकाला गुस्सा, कई इवेंट कैंसिल
 
विज्ञापन

2 of 5
tiger shroff
फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी। टाइगर ने अपने पोस्ट में लिखा 'प्यार के लिए विद्रोही होने के लिए तैयार हो जाएं।' फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Baaghi 2
पहले ये फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये फिल्म 30 मार्च को ही पर्दे पर आ जाएगी। 27 अप्रैल को कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' भी रिलीज होने वाली थी। ऐसे में 'बागी' को 'झांसी की रानी' के साथ टकराना पड़ता। 
 

4 of 5
tiger shroff
फिल्म 'बागी' साल 2016 में आई थी जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसमें दोनों जबरदस्त एक्शन करते दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tiger Shroff
हालांकि पिछली फिल्म केवल 35 करोड़ में बनी थी और फिल्म ने करीब 127 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब देखना होगा कि रियल लाइफ कपल टाइगर और दिशा की जोड़ी को ऑडियंस कितना प्यार देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें