टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की एक्शन फिल्म "बागी 2" रिलीज को रिलीज हुए 3 हफ्ते बीत चुके हैं। जहां एक तरफ 'बागी 2' ने अपनी रिलीज के हफ्ते भर के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया वहीं तीन हफ्ते बाद फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ की कमाई कर धमाल मचा दिया है। फिल्म कमाई के मामले में साल की सबसे सफल फिल्मों में शुमार हो चुकी है।
विज्ञापन
2 of 5
baaghi 2
एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है और हर दिन बेहतर कारोबार कर रही है। वहीं ओवरसीज कलेक्शन की बात की जाए तो इस फिल्म ने लगभग 45 करोड़ का कारोबार किया है।
विज्ञापन
3 of 5
Baaghi 2
बात की जाए घरेलू कलेक्शन की तो बागी 2 ने साल 2018 की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए शानदार कमाई कर डाली है। फिल्म ने ‘पैडमैन’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘रेड’ जैसी हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके अलावा इस फिल्म ने 'जब तक है जान', 'एयरलिफ्ट' जैसी फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पार कर लिया है।
4 of 5
tiger
'बागी 2' 60 करोड़ के बजट में बनी है। जिसमें प्रोडक्शन का बजट करीब 45 करोड़ है वहीं प्रमोशन पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए। आपको बता दें, टाइगर की इस फिल्म ने इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा, प्रतीक बब्बर और दीपक डोबरियाल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए है। बता दें, 'बागी 2' टाइगर की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।