फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबपति बिजनेसमैन से शादी करने जा रहीं सोनम कपूर, 13 लाख के ऐसे जूते पहन इवेंट में पहुंचीं

Thu, 19 Apr 2018 11:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनम कपूर
इन दिनों सोनम कपूर अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कपूर खानदान में जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हाल ही में सोनम एक लग्जरी वॉच ब्रैंड के 150 साल पूरे होने पर दुबई पहुंची थीं ।
विज्ञापन

2 of 6
सोनम कपूर
इस मौके पर सोनम सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल दीवा बनकर सामने आईं । शादी से पहले ही सोनम अपने स्टाइल को एक लेवल ऊपर ले गई हैं । दुबई में हुए इस इवेंट में सोनम ने व्हाइट ब्लेजर और पैंट पहनी हुई थी। साथ ही ब्लेजर के बीच लगी बेल्ट अट्रैक्टिव लुक दे रही है ।
विज्ञापन

3 of 6
सोनम कपूर
हाथ में घड़ी, पिंक लिपस्टिक और आंखों पर पीला शेडो उनके लुक को पूरा कर रहा है । सोनम के डिजाइनर कपडो़ं के अलावा उनकी हाई हील और मोजों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। सोनम ने पहली बार इस डिजाइन की हील्स पहनी हैं ।

 

4 of 6
सोनम कपूर
इसी के साथ उन्होंने जूतों का नया ट्रेंड भी सेट कर दिया है । स्पार्कल मोजे और हील्स का ये सेट 2000 डॉलर यानी करीब 13 लाख रुपए का है । ये हाई हील्स Delpozo ब्रांड की हैं । सोनम ने इसी ब्रांड के कपड़े भी पहने हुए थे । ये डिजाइनर हील मोजों को फिर से ट्रेंड में ले आई हैं । 
विज्ञापन

5 of 6
सोनम कपूर
अगर सोनम ने इतनी महंगी हील्स पहन भी ली तो क्या ।  आखिरकार सोनम अरबपति बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी करने जा रही हैं । आनंद अपैरल ब्रांड  Bhane के मालिक हैं। इसे देश की सबसे बड़ी एक्सपोर्ट कंपनी बताया जाता है और इसका सालाना टर्नओवर 450 मिलियन डॉलर का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनम कपूर
इसके साथ ही आनंद अपने फैमिली बिजनेस का काम देखते हैं और शाही एक्सपोर्ट्स के MD भी हैं।  आनंद को कपडो़ं और जूतों में खास दिलचस्पी है । वह VegNonVeg स्टोरी के को-फाउंडर हैं। इसमें अलग-अलग ब्रैंड के जूते मिलते हैं। खबरों की मानें तो सोनम और आनंद ने लंदन में भी एक घर खरीद लिया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें